KVS Admission 2024: 1 अप्रैल 2024 से देश के सभी केंद्रीय विद्यालय यानी KVS 2024-25 में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्रीय विद्यालय में क्लास 1 से लेकर 10 तक आप अपने बच्चे का एडमिशन करा सकते हैं। एडमिशन के लिए फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से भरा जा सकता है। वहीं कक्षा 11 के लिए एडमिशन का प्रोसेस कक्षा 10 बोर्ड के परिणाम आने के लगभग 10 दिन बाद शुरू होगा।
आइए जानते हैं कि इस बार क्लास 1 में एडमिशन के लिए किस कैटेगरी के लिए कितनी सीटें आरक्षित की गई हैं। इसके अलावा आज हम आपको स्टेप बाय स्टेप पूरे प्रोसेस के बारे में भी बताएंगे, जिससे आप आसानी से घर पर ही ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
केवीएस में क्लास 1 के लिए कितनी सीटें रिजर्व हैं?
- केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए कक्षा 1 में एससी कैटेगरी के लिए 15 फीसदी सीटें रिजर्व की गई हैं।
- एसटी कैटेगरी के लिए 7.5 फीसदी सीटें आरक्षित हैं।
- इसके अलावा ओबीसी कैटेगरी के लिए 27 फीसदी सीटें रिजर्व हैं।
- वहीं आरटीई के तहत 25 फीसदी सीटें रिजर्व की गई हैं।
- क्षैतिज आरक्षण के तहत 3 फीसदी का आरक्षण दिव्यांग बच्चों के लिए है।
KVS का एडमिशन फॉर्म कैसे भरें?
1. KVS क्लास 1 में एडमिशन के लिए सबसे पहले आपको केंद्रीय विद्यालय की ऑफिशल वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाना होगा।
2. वेबसाइट पर एडमिशन रजिस्ट्रेशन के टैब पर क्लिक करें।
3. इसके बाद लॉगिन करना होगा, जहां आपको अपनी डिटेल्स भरनी है।
4. डिटेल्स भरने के बाद एडमिशन फॉर्म में बच्चे की जानकारी भरें और अपलोड के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
5. जहां आपको अपने बच्चे के एजुकेशन डॉक्यूमेंट अपलोड करने हैं। डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद सबमिट के टैब पर क्लिक कर दें।
6. भविष्य के लिए आप आवेदन पत्र को डाउनलोड भी कर सकते हैं।