KVS Admission 2024: देश के सभी केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। हर साल बड़ी संख्या में लोग अपने बच्चे का एडमिशन कराने के लिए KVS में फॉर्म भरते हैं। जहां कुछ बच्चों को एडमिशन मिल पाता है, तो वहीं कुछ को निराशा हाथ लगती है।
दरअसल, सभी कक्षाओं में दाखिला तभी दिया जाता है, जब सीटें रिक्त होती हैं। हालांकि इस बार केंद्रीय विद्यालयों में दाखिला मिलना थोड़ा मुश्किल है। आइए जानते हैं इस साल KVS में एडमिशन मिलना मुश्किल क्यों हो रहा है?
ये भी पढ़ें- KVS Class 1 Admission 2024: केंद्रीय विद्यालय का एडमिशन फॉर्म भरते समय न करें ये गलती, रुक सकता है दाखिला
केवीएस में कितनी सीटें होती हैं?
केंद्रीय विद्यालय ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर एक नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि इस साल हर क्लास में 8-8 सीटें कम कर दी गई हैं। जहां पिछले कई सालों से प्राइमरी से हायर सेकेंडरी तक के लिए 40-40 सीटों के लिए आवेदन मांगा जाता था। वहीं इस साल आवेदन के लिए 8 सीटें घटाकर केवल 32 सीटों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की लास्ट डेट क्या है?
KVS कक्षा 1 में अगर आप अपने बच्चे का एडमिशन कराना चाहते हैं, तो इसके लिए कल आखिरी तारीख है। वहीं क्लास 2 से लेकर 10 तक के लिए एडमिशन का पोर्टल 15 अप्रैल 2024 की शाम 5 बजे तक खुला रहेगा।
इसके अलावा कक्षा 2 से लेकर 10वीं तक के लिए आप ऑफलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आपको केंद्रीय विद्यालय में जाना होगा। वहां से आपको दाखिले का फॉर्म मिल जाएगा। लेकिन ऑफलाइन मोड से अप्लाई करने की आखिरी तारीख कल शाम 4 बजे तक की है। वहीं क्लास 11 के लिए पंजीकरण कक्षा 10 बोर्ड के परिणाम आने के करीब दस दिन बाद शुरू होंगे।
KVS का एडमिशन फॉर्म कैसे भरें?
KVS क्लास 1 का एडमिशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आपको केंद्रीय विद्यालय की ऑफिशल वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट को ओपन करने के बाद एडमिशन रजिस्ट्रेशन के टैब को खोलें। फिर लॉगिन करने के लिए अपनी डिटेल्स भर दें। इसके बाद अपलोड के ऑप्शन पर क्लिक करके अपने बच्चे के एजुकेशन डॉक्यूमेंट अपलोड कर दें और सबमिट के टैब पर क्लिक करें। भविष्य के लिए आवेदन पत्र को आप डाउनलोड करके अपने फोन में सेव भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- KVS Admission 2024: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई
ये भी पढ़ें- KVS Class 1 Admission 2024: केंद्रीय विद्यालय का एडमिशन फॉर्म भरते समय न करें ये गलती, रुक सकता है दाखिला
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
1 day agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
1 day agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
1 day agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
2 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
5 days agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
5 days ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
5 days agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
10 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
10 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines