---विज्ञापन---

शिक्षा angle-right

KVS Admission 2024: केंद्रीय विद्यालय में क्या सिफारिश से मिलता है दाखिला? जानें क्या है प्रोसेस

KVS Admission 2024: केंद्रीय विद्यालय में अपने बच्चे के एडमिशन के लिए हर साल बड़ी संख्या में लोग आवेदन करते हैं। जहां कुछ छात्रों को दाखिला मिल जाता है, तो वहीं कुछ को निराशा हाथ लगती है। आइए जानते हैं KVS में एडमिशन का प्रोसेस क्या है?

---विज्ञापन---

KVS Admission 2024: देश के सभी केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। इस साल 1 अप्रैल से नामांकन का प्रोसेस शुरू हो गया था। कहा जा रहा है कि इस बार भी KVS में दाखिले के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने अप्लाई किया है। अगर आप भी KVS में एडमिशन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इसका प्रोसेस क्या है, आज हम आपको इस बारे में बताएंगे। इसी के साथ हम आपको ये भी बताएंगे कि क्या KVS में सिफारिश के जरिए एडमिशन मिलता है या नहीं?

ये भी पढ़ें- KVS Admission 2024: केंद्रीय विद्यालयों में दाखिला मुश्किल क्यों? वजह आई सामने

---विज्ञापन---

केंद्रीय विद्यालय में छात्रों का चयन कैसे होता है?

आमतौर पर KVS में क्लास 1 से लेकर 12वीं तक के एडमिशन की प्रक्रिया फरवरी माह में शुरू होती है, जो कि 15 से 20 अप्रैल तक चलती है। कक्षा 1 में दाखिला ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम के जरिए होता है, जिसमें कैटेगरी वाइज छात्रों को चुना जाता है। वहीं क्लास 2 से लेकर 8वीं तक छात्रों का एडमिशन ऑफलाइन लॉटरी सिस्टम से होता है, जिसमें कैटेगरी वाइज बच्चों को प्राथमिकता दी जाती है।

बता दें कि पिछले साल से 9वीं क्लास में दाखिले के लिए भी प्राथमिकता वाला नियम लागू कर दिया गया है। 2023 से पहले 9वीं में दाखिला टेस्ट के जरिए होता था। हालांकि 11वीं में आज भी एडमिशन टेस्ट के जरिए ही होता है।

---विज्ञापन---

KVS में क्या सिफारिश से मिलता है दाखिला?

बीते कुछ सालों से केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन सांसदों की सिफारिश पर हुआ करता था। लेकिन अब किसी भी क्लास में एडमिशन सिफारिश पर नहीं होता है। बता दें कि लोकसभा और राज्यसभा सांसदों की सिफारिश पर हर साल KVS में 10-10 छात्रों को दाखिला दिया जाता था। पर अब सांसद कोटे को रद्द कर दिया गया है।

केंद्रीय विद्यालय में अप्लाई कैसे करें?

अगर आप भी अपने बच्चे का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप KVS की ऑफिशियल वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in से जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा इसी वेबसाइट पर आपको एडमिशन का फॉर्म भी मिल जाएगा, जिसे आप ऑनलाइन भर सकते हैं।

---विज्ञापन---

बता दें कि केंद्रीय विद्यालय में क्लास 2 से लेकर 10वीं तक का एडमिशन ऑफलाइन मोड से भी होता है। इस साल ऑफलाइन मोड से अप्लाई करने की आखिरी तारीख 10 अप्रैल 2024 थी यानी अब आप केवल ऑनलाइन मोड से ही अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख 15 अप्रैल 2024 है।

ये भी पढ़ें- KVS Class 1 Admission 2024: केंद्रीय विद्यालय का एडमिशन फॉर्म भरते समय न करें ये गलती, रुक सकता है दाखिला

---विज्ञापन---
First published on: Apr 11, 2024 12:32 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola