KVS Admission 2024: 1 अप्रैल 2024 यानी आज से केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। देश के सभी केंद्रीय विद्यालय में 2024-2025 के नामांकन का प्रोसेस शुरू हो गया है। केंद्रीय विद्यालय यानी KVS में कक्षा 1 से लेकर 10 तक आप अपने बच्चे का एडमिशन करा सकते हैं। वहीं कक्षा 11 के पंजीकरण कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के परिणाम आने के दस दिन बाद शुरू होंगे। आइए अब विस्तार से जानते हैं पूरे एडमिशन प्रोसेस के बारे में।
यह भी पढ़ें – Bihar Board 10th Result 2024 Toppers List: टॉप 10 की सूची में 51 छात्रों के नाम, देखिए 10वीं के टॉपर्स की पूरी लिस्ट
केंद्रीय विद्यालय में कैसे अप्लाई करें?
बता दें कि केंद्रीय विद्यालय में आज से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसकी जानकारी kVS ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर नोटिस जारी करके दी है। अपने नोटिस में kendriya vidyalaya sangathan ने बताया है कि 1 अप्रैल 2024, सुबह 10 बजे से नर्सरी और कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
बच्चे का एडमिशन कराने के लिए आपको kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाना होगा। जहां पर ऑनलाइन फॉर्म दिया गया है। 15 अप्रैल 2024 की शाम 5 बजे तक आप ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर अप्लाई कर सकते हैं। वहीं कक्षा 2 से लेकर 10वीं तक आवेदन करने की प्रक्रिया आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है।
ऑफलाइन फॉर्म कहां मिलता है?
अगर आप किसी वजह से ऑनलाइन आवेदन नहीं करा पा रहे हैं, तो कक्षा 2 से लेकर 10वीं तक आप इन कक्षाओं के लिए ऑफलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आप अपने घर के पास केंद्रीय विद्यालय में जा सकते हैं। वहां पर आपको दाखिले का फॉर्म मिल जाएगा। आप वहां पर फॉर्म भर के उसे सबमिट कर सकते हैं। हालांकि फॉर्म के साथ आपको कुछ डॉक्यूमेंट्स भी देने होंगे, जिसकी जानकारी आप पहले ही ऑनलाइन वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
ऑफलाइन मोड से अप्लाई करने की आखिरी तारीख 10 अप्रैल है। 10 अप्रैल की शाम 4 बजे तक आप फॉर्म जमा करा सकते हैं। लेकिन आपको बता दें कि सभी कक्षाओं में दाखिला तभी दिया जाएगा, जब सीटें रिक्त होंगी। इसलिए अगर आपको अपने बच्चे का एडमिशन कराना है, तो जल्द से जल्द आप अप्लाई कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- BSEB Bihar Board Result 2024: पिछले साल से कितना अलग रहा 10वीं का रिजल्ट? टॉप 10 में सिर्फ 4 लड़कियां
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
1 day agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
1 day agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
2 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
2 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
4 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
5 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
6 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
6 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
8 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines