KCET Result 2023: कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET) और UGCET 2023 के परिणाम 15 जून को जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में जिन भी उम्मीदवारो ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in और cetonline.karnataka.gov.in/kea पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। परीक्षार्थी नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से भी इसे चेक कर सकते हैं।
नतीजों की घोषणा कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. एमसी सुधाकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की है. स्कोरकार्ड का लिंक आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in और cetonline.karnataka.gov.in/kea पर सक्रिय कर दिया गया है।
20 और 22 मई को आयोजित की गई थी परीक्षा
केसीईटी 2023 का आयोजन 20 और 22 मई को राज्य भर के 592 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। लगभग 2.6 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 1.14 लाख लड़कियां और 1.21 लाख लड़के थे। जिन लोगों ने परीक्षा में अर्हता प्राप्त की है, वे कर्नाटक के भाग लेने वाले संस्थानों में इंजीनियरिंग, कृषि और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के पात्र होंगे।
KCET Result 2023: रिजल्ट ऐसे करें चेक
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in/kea पर जाएं।
– उसके बाद नए पजे पर KCET Result 2023 की लिंक पर क्लिक करें।
– अब नए पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर व अन्य जानकारी डालें।
– केसीईटी रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
KCET Result 2023: प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
3 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
3 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
3 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
5 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
8 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
8 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
9 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
10 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
11 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines