हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

JoSAA Counselling 2023: राउंड 4 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट घोषित, यहां एक क्लिक में करें चेक

विज्ञापन

JoSAA Counselling 2023: संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) ने रविवार को JoSAA राउंड 4 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने JoSAA काउंसलिंग के माध्यम से आईआईटी, एनआईटी और अन्य सरकारी तकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर अलॉटमेंट रिजल्ट देख सकते हैं।

20 जुलाई तक जमा करना होगा शुल्क

काउंसलिंग के चौथे दौर में सीट सुरक्षित करने वाले उम्मीदवारों को 20 जुलाई तक सीट प्रोसेसिंग शुल्क जमा करना होगा और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। शेड्यूल के अनुसार, जोसा काउंसलिंग 2023 सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया या सीट से हटने की अंतिम तिथि भी 20 जुलाई है।

जोसा ने छात्रों को सूचित किया है कि सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान निर्धारित समय के भीतर करना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने पर अनंतिम रूप से अलॉटेड सीट रद्द कर दी जाएगी। सीटें जेईई मेन और जेईई एडवांस में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त रैंक के आधार पर अलॉट की जाती हैं। इन प्रवेश परीक्षाओं में उच्च रैंक पाने वालों को उनकी पसंद का कोर्सेज या कॉलेज मिलने की संभावना होती है।

विज्ञापन

JoSAA Counselling 2023: ऐसे कर सकेंगे चेक

-JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट – josaa.nic.in पर जाएं।
-होमपेज पर, “राउंड 4 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें।
-आपको उम्मीदवार लॉगिन पेज पर निर्देशित किया जाएगा।
-अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-सीट अलॉटमेंट रिजल्ट अब आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-जोसा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2023 डाउनलोड करें।

JoSAA Round 4 seat allotment result 2023: रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन

राउंड 5 की काउंसलिंग

जो लोग तीसरे राउंड में मिले कोर्स या कॉलेज से संतुष्ट नहीं हैं, वे पांचवे राउंड की काउंसलिंग में भी शामिल हो सकते हैं, जिसका परिणाम 22 जुलाई को घोषित किया जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola