JoSAA Counselling 2022 Schedule: देश भर के टॉप आईआईटी और एनआईटी में एडमिशन के लिए आयोजित की जाने वाली काउंसलिंग में भाग लेने को इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल इस काउंसलिंग को आयोजित करने वाली ज्वाइंट सीट एलोकेशन ऑथोरिटी (JoSAA) द्वारा इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
सीट एलोकेशन ऑथोरिटी द्वारा इसे आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जारी किया गया है। इस काउंसलिंग में जिन भी छात्रों को भाग लेना है वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या फिर नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके इसे चेक कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 12 सितंबर 2022 से शुरू होंगे और इसकी आखिरी तारीख 21 सितंबर 2022 है। वहीं सीट एलोकेशन की लिस्ट 23 तारीख को जारी कर दी जाएगी। काउंसलिंग इस साल 6 राउंड में आयोजित की जाएगी। जिसमें दूसरे राउंड की काउंसलिंग 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक, तीसरे राउंड की 3 से 7 अक्टूबर तक, चौथे राउंड की 8 से 11 अक्टूबर तक, पांचवे राउंड की 12 से 15 अक्टूबर के बीच और छठे राउंड की 16 से 17 अक्टूबर 2022 के बीच जाएगी।
JoSAA Counselling 2022 Schedule: काउंसलिंग का शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें
JoSAA Counselling 2022: इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरुरत
– 12वीं की मार्कशीट
– जन्म प्रमाण पत्र
– जेईई मेंस सीट अलॉटमेंट लेटर
– तीन फोटोग्राफ
– पहचान पत्र
– आवेदन शुल्क भुगतान की रसिद
– जेईई मेंस 2022 एडमिट कार्ड
– जेईई मेंस 2022 स्कोर कार्ड
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
3 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
4 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
4 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
5 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
8 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
9 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
9 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
9 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines