JoSAA round 3 seat allotment result 2022: ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट घोषित कर दिया है। जोसा राउंड 3 सीट अलॉटमेंट चेक करने के लिए लिंक अब josaa.nic.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार जेईई मेन के आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने अलॉटमेंट रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
चयनित उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक आवश्यक शुल्क का भुगतान और दस्तावेज अपलोड करके प्रवेश के लिए ऑनलाइन रिपोर्ट कर सकते हैं। वे 4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक सीटों को वापस ले सकते हैं या इस दौर से बाहर निकल सकते हैं।
JoSAA काउंसलिंग 2022 राउंड 3 के परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवारों को 6 अक्टूबर तक शुल्क भुगतान, दस्तावेज़ अपलोड आदि के माध्यम से ऑनलाइन रिपोर्ट पूरी करनी होगी।
JoSAA round 3 seat allotment result Direct Link
ऐसे करें चेक
- आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज पर, अपना जेईई मेन लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- सबमिट करें और परिणाम देखें।
JoSAA काउंसलिंग IIT, NIT और अन्य भाग लेने वाले सरकारी संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। काउंसलिंग प्रक्रिया में तीन और राउंड होंगे। जोसा राउंड 4, 5 और 6 के लिए सीट आवंटन परिणाम क्रमशः 8, 12 और 16 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
3 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
4 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
4 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
5 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
8 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
9 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
9 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
9 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines