अगर आप मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) करने की सोच रहे हैं और कोर्स पूरा होने के बाद 1 मिलियन (10 लाख) रुपये का पैकेज पाना चाह रहे हैं तो आपके लिए यह जरूरी खबर है। अक्सर संशय रहता है कि कहां से एमबीए की जाए, ताकि कोर्स पूरा होने से पहले ही अच्छी जॉब मिल जाए? जी हां, हम आपकी इस दुविधा को दूर कर देते हैं। राजधानी दिल्ली में स्थित देश की जानी-मानी जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) ने एकेडमिक सेशन 2025-27 के लिए एमबीए में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
वेबसाइट पर भरना होगा फॉर्म
जेएनयू के अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2025 है। जेएनयू MBA प्रवेश 2025 का फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाकर भरा जा सकता है। उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर JNU MBA आवेदन पत्र 2025 भरने के लिए क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
कैट के स्कोर को 70 फीसदी वेटेज
सबसे खास बात यह है कि JNU में एडमिशन का आधार केवल कैट का स्कोर नहीं है। इसमें कैट के स्कोर को 70 प्रतिशत वेटेज दी गई है, बाकी स्कोर इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन के आधार पर तय होता है। JNU में एमबीए कोर्स की रजिस्ट्रेशन फीस 2000 रुपये रखी गई है। यह जनरल, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के लिए लागू है, जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और विकलांग आवेदकों (PWD) को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
यह भी पढ़ें- यूपी कैडर की सबसे चर्चित IPS, बिना कोचिंग क्रैक किया UPSC, लाखों में हैं फॉलोअर्स
आवेदकों को अपना फोटो, साइन, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, ग्रेजुएशन की मार्कशीट, कैट 2024 या जीमैट (विदेशी आवेदकों के लिए) के अंकों की स्कैन की गई कॉपियां अपलोड करनी होंगी। जेएनयू से एमबीए करने वाले छात्रों को अच्छी प्लेसमेंट मिलती है। कई छात्र ऐसे रहे हैं, जो एक मिलियन (10 लाख) से अधिक सालाना पैकेज पर नौकरी पा चुके हैं।
यह भी पढ़ें- KVS Admission 2025: बालवाटिका 1 और 3 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, यहां दिए डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
14 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
16 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
5 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
6 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
6 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
7 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
7 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
9 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
11 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines