JNU PG Admission 2022 Third Merit List: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने आज यानि 13 नवंबर को PG और ADOP प्रवेश के लिए तीसरी मेरिट सूची जारी कर दी है। JNU PG में एडमिशन के लिए तीसरी मेरिट सूची 2022 विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल jnuee.jnu.ac.in पर जारी की गयी है। उम्मीदवार आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके पीजी मेरिट लिस्ट 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें विश्वविद्यालय के संशोधित प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवारों को 13 से 15 नवंबर तक अपनी सीटों को ब्लॉक करना आवश्यक है। पूर्व-नामांकन पंजीकरण और शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 15 नवंबर है। जेएनयू ने कहा कि पंजीकरण/प्रवेश का भौतिक सत्यापन 14 नवंबर, 17 नवंबर और 21 से 23 नवंबर को किया जाएगा।
सत्यापन के बाद अंतिम प्रवेश सूची 2 दिसंबर तक प्रकाशित की जाएगी। इस बैच के लिए कक्षाएं 28 नवंबर से शुरू होंगी।
JNU PG 2022 Third Merit List: ऐसे करें चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- jnuee.jnu.ac.in पर जाएं।
- इसके बाद पीजी 2022 थर्ड मेरिट लिस्ट लिंक पर क्लिक करें।
- यहां आवेदन संख्या और पासवर्ड का प्रयोग करें।
- यहां ‘लॉगिन’ पर क्लिक करें।
- जेएनयू पीजी दूसरी मेरिट सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- मेरिट सूची डाउनलोड करें, और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
गौरतलब है कि जेएनयू ने पहले 3 नवंबर को आधिकारिक वेबसाइट- jnuee.jnu.ac.in पर पहली मेरिट लिस्ट जारी की थी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET PG 2022 परीक्षा 1 से 12 सितंबर तक आयोजित की थी। विश्वविद्यालय 28 नवंबर से कक्षाएं आयोजित करेगा।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
3 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
3 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
5 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
6 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
8 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
8 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines