Niharika Gupta
Read More
JEECUP 2023: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) जल्द ही उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करेगा। UPJEE आवेदन फॉर्म jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध होंगे।
हाल ही में UPJEE 2023 परीक्षा तिथियों की घोषणा की है। A, E1, E2, B, C, D, F, G, H, I, K1-K8 और L के लिए परीक्षा 1 से 5 जून, 2023 तक आयोजित की जाएगी। आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के लिए 300 रुपये और एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये है। उपलब्ध होने पर, उम्मीदवार नीचे दिए गए इन स्टेप्स सेआवेदन पत्र भर सकते हैं।
UPJEE 2023 का आयोजन इंजीनियरिंग डिप्लोमा, मैनेजमेंट और पोस्ट डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए किया जाता है। यूपी जेईई 2023 मेरिट लिस्ट जेईई सीयूपी प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी और निजी और सरकारी कॉलेजों सहित संबद्ध कॉलेजों और संस्थानों में कार्यक्रमों का आवंटन शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से आवंटित किया जाएगा। परीक्षा के लिए पंजीकरण करते समय आवेदकों को यूपी पॉलिटेक्निक ऑनलाइन फॉर्म 2023 भरते समय अपने समूह को निर्दिष्ट करना आवश्यक होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।