NTA ने बताया कब जारी होगा JEE Main सेशन 2 परीक्षा 2025 का रिजल्ट, आज इस समय डाउनलोड करें Answer Key

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ‘X’ पर पोस्ट कर जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी होने की तारीख के बारे में बताया है। NTA ने यह भी बताया कि जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा 2025 की फाइनल आंसर की आज दोपहर 2 बजे जारी किया जाएगा।

JEE Main Session 2 Answer Key 2025
विज्ञापन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कल, 19 अप्रैल 2025 को जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन सेशन 2 परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित करेगा। एनटीए ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ‘X’ पर पोस्ट किया, “जेईई (मेन) 2025 का परिणाम 19.4.2025 तक घोषित किया जाएगा।” परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in पर अपना जेईई मेन रिजल्ट 2025 देख सकेंगे।

इसके अलावा, एनटीए परिणामों के साथ जेईई मेन 2025 फाइनल आंसर की भी जारी करेगा। आधिकारिक अपडेट के अनुसार, एनटीए आज दोपहर 2 बजे आधिकारिक वेबसाइट – jeemain.nta.ac.in पर जेईई मेन 2025 फाइनल आंसर की (Final Answer Key) जारी करेगा।

Advertisment

अपने एनटीए जेईई मेन सेशन 2 परिणाम 2025 को देखने व डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करना होगा।

 

JEE Main (Session 2) Answer Key 2025: जानें कैसे डाउनलोड करें आंसर की

विज्ञापन

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

2. इसके बाद “JEE Main (Session 2) Answer Key 2025” के लिंक पर क्लिक करें।

विज्ञापन

3. आंसर की PDF फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगी।

4. आप इसे डाउनलोड करें और इसकी जांच कर भविष्य के लिए सेव कर लें।

विज्ञापन

JEE Main (Session 2) Result 2025: कैसे देखें जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट 2025?

1. आधिकारिक वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

विज्ञापन

2. होमपेज पर ‘JEE Main 2025 Session 2 Result’ लिंक पर क्लिक करें।

3. अब अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।

विज्ञापन

4. आपका JEE Main 2025 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

5. स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसकी एक कॉपी सेव कर लें।

विज्ञापन

5. भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।

टॉपर्स लिस्ट और कट-ऑफ भी होगी जारी
जेईई मेन 2025 का अप्रैल सेशन 2, 3, 4, 7, 8 और 9 अप्रैल को पेपर 1 (बीई/बीटेक), पेपर 2ए (बीआर्क) और पेपर 2बी (बीप्लानिंग) सहित विभिन्न पेपरों के लिए आयोजित किया गया था। एनटीए सेशन 1 और 2 दोनों के लिए टॉपर्स की लिस्ट, कैटेगरी वाइज कट-ऑफ और ऑल इंडिया रैंक भी जारी करेगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ