Niharika Gupta
Read More
JEE Main result 2023 session 2: संयुक्त प्रवेश परीक्षा-मुख्य (जेईई मेन 2023) सेशन 2 के परिणाम दोनों पेपर 1 – बीई, बीटेक और पेपर 2 – बीएआरच और बीप्लानिंग के आज घोषित किए जाने की संभावना है। जेईई मेन सत्र 2 परिणाम लिंक आधिकारिक वेबसाइटों- jeemain.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके इसे देख सकते हैं।
NTA, IIT JEE एडवांस्ड में उपस्थित होने के लिए JEE मेन कट-ऑफ अंक और सेशन 2 के परिणामों के साथ उम्मीदवारों की अखिल भारतीय रैंक की घोषणा करेगा। ऑल इंडिया टॉपर्स के नाम भी सामने आएंगे।
और पढ़िए – JEE Main 2023 Result Live: बस कुछ देर में जारी होगा जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट, फाइनल आंसर-की जारी
एनटीए ने 24 अप्रैल को फाइनल आंसर-की जारी की, जो आधिकारिक जेईई वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस सत्र में उम्मीदवारों और विशेषज्ञों द्वारा प्रोविशनल आंसर-की के खिलाफ आपत्ति जताए जाने के बाद एनटीए ने 11 प्रश्नों को छोड़ दिया।
और पढ़िए – JEE Main 2023 Final Answer Key: जेईई मेन सेशन 2 की फाइनल आंसर-की जारी, यहां Direct Link से करें चेक
इस बीच, ओसीआई/पीआईओ उम्मीदवारों के लिए जेईई एडवांस 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। जेईई मेन क्वालीफाई उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन रेगिस्ट्रशन 30 अप्रैल से शुरू होगा। रजिस्ट्रेशन सभी उम्मीदवारों के लिए 7 मई को शाम 5 बजे समाप्त होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।