JEE Main 2023 Result Live: बस कुछ देर में जारी होगा जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट, फाइनल आंसर-की जारी

JEE Main 2023 session 2 result

JEE Main 2023 session 2 result

JEE Main 2023 Result: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, (NTA) जल्द ही संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main 2023) का रिजल्ट जारी करने की संभावना है। जेईई मेन 2023 सत्र 2 का परिणाम एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट से ही अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

विज्ञापन

रात 1 बजे समय आ सकता है रिजल्ट

जेईई मेन 2023 का परिणाम आज रात, 24 अप्रैल, 2023 को घोषित होने की उम्मीद है। पिछले रुझानों के आधार पर, जेईई मेन 2023 का परिणाम लगभग 1 बजे घोषित होने की उम्मीद है, हालांकि, एनटीए अगले कुछ घंटों में भी परिणाम घोषित कर सकता है। जारी होने के बाद इसे jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा

विज्ञापन

नतीजों के साथ ही एनटीए कट-ऑफ मार्क्स, टॉपर्स और पर्सेंटाइल की जानकारी भी जारी करेगा। 6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल, 2023 को जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा के लिए लगभग 8 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। प्रोविशनल आंसर-की 19 अप्रैल, 2023 को जारी की गई थी और आपत्तियां 21 अप्रैल 2023 तक उठाई जा सकती थीं।

विज्ञापन

जेईई मेन सेशन 2 की फाइनल आंसर-की जारी

एनटीए द्वारा जेईई मेन 2023 फाइनल आंसर की आज, 24 अप्रैल, 2023 को जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in पर बी.ई और बी.टेक के लिए फाइनल आंसर की चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

JEE Main 2023 Result: इन स्टेप्स से कर पाएंगे चेक

  • जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • चरण 2: होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 3: अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज जारी जारी होगा।
  • चरण 5: इसे चेक करें और डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट अपने पास रख लें।

और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ