GUJCET 2023: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन कल होंगे बंद, यहां देखें प्रोसेस
Edited By Niharika Gupta

Edited By Niharika Gupta

Gujarat GUJCET 2023: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कल 25 जनवरी को गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त करेगा। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे gujcet.gseb.org पर अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले, GUJCET 2023 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 20 जनवरी थी।
और पढ़िए –JEE Main 2023: जेईई मेन परीक्षा का पहला दिन आज, जानें कैसा रहा शिफ्ट 1 का पेपर
सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹350/- है। आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए, उम्मीदवार SBIePay प्रणाली (क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग) या देश की किसी भी SBI शाखा में विजिट कर सकते हैं।
ऐसे अभ्यर्थी जो इस साल 12वीं की परीक्षा में शामिल होंगे उनको बता दें कि जीयूजेसीईटी परीक्षा एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। इसका आयोजन स्नातक इंजीनियरिंग और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए किया जाता है। इस परीक्षा के लिए कक्षा 12वीं पास उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: