JEE Main session 2 registration: राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (NTA) संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Mains) जेईई मेन 2023 के दूसरे सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में देरी हुई है। जेईई मेन 2023 नोटिफिकेशन में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने कहा कि दूसरे सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 फरवरी से शुरू होगी। हालांकि, अभी तक आवेदन फॉर्म परीक्षा की वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध नहीं हैं।
JEE Main Session 2 Exam Dates
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी के आस-पास शुरू हो सकती है। गौरतलब है कि शेड्यूल के अनुसार दूसरे सत्र की परीक्षा का आयोजन 6, 7, 8, 9, 11 एवं 12 अप्रैल को आयोजित किया जाना है। ऐसे में रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ने से क्या परीक्षा भी स्थगित होगी, यह सवाल छात्रों के मन में आ रहा है। हांलाकि अभी तक ऐसी कोई भी जानकारी एनटीए ने नहीं दी है।.
और पढ़िए –जम्मू-कश्मीर: स्कूल शिक्षा विभाग का प्रयोग, अब एप से शिक्षकों के प्रदर्शन का फीडबैक देंगे छात्र
JEE Main session 2 registration: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- जेईई मेन्स 2023 की आधिकारिक वेबसाइट ntaresults.nic.in पर जाएं।
- नाम, मोबाइल नंबर और वैध ईमेल पते का उपयोग करके जेईई मेन 2023 रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- अब, जेईई लॉगिन विंडो में उत्पन्न क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
- व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण के साथ डिटेल जेईई मेन आवेदन पत्र 2023 भरें।
- फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन की गई इमेज को अपलोड करें।
- जेईई मेन पंजीकरण शुल्क 2023 जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए जेईई मेन 2023 कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
JEE Main 2023
जेईई मेन के पहले सत्र का रिजल्ट आ गया है। यह jeemain.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। नए उम्मीदवार और पहला सेशन लेने वाले दोनों सेशन 2 के लिए उपस्थित हो सकते हैं। सत्र 2 के परिणाम के बाद जेईई मेन अखिल भारतीय रैंक की घोषणा की जाएगी। जो सेशन 1 और 2 दोनों में स्कोर देखा जाएगा , उनके दो अंकों में से टॉप रैंकिंग के लिए माना जाएगा।
जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट जारी
इस साल में जेईई मेन पहले सेशन में कुल 8.6 लाख उम्मीदवारों ने पेपर 1 और 0.46 लाख उम्मीदवारों ने पेपर 2 की परीक्षा दी थी। इंजीनियरिंग के पेपर में कुल उपस्थिति 95.79 प्रतिशत रही।
संबंधित खबरें
एनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
5 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
14 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
4 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
6 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
7 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines