JEE Main 2023: जेईई मेन नोटिफिकेशन इस सप्ताह नहीं होगी जारी, एनटीए प्रमुख कही ये बात
Edited By Niharika Gupta

JEE Main 2023 Notification
Edited By Niharika Gupta

JEE Main 2023 Notification
JEE Main 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) इस सप्ताह संयुक्त प्रवेश परीक्षा JEE Main 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं करेगी, एजेंसी के महानिदेशक विनीत जोशी ने जानकारी दी हैं। उन्होंने कहा कि जेईई मेन 2023 की तारीखों की घोषणा इस सप्ताह भी नहीं की जाएगी।
इसका मतलब है कि छात्रों को इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा पर आधिकारिक अपडेट प्राप्त करने के लिए कुछ और समय का इंतजार करना होगा। जेईई मेन 2023 की नोटिफिकेशन nta.ac.in पर जारी की जाएगी और रजिस्ट्रेशन jeemain.nta.nic.in पर होस्ट किए जाएंगे।
इस बीच, कुछ हालिया रिपोर्टों ने सुझाव दिया है कि शिक्षा मंत्रालय प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की प्रक्रिया को कारगर बनाने और अंतिम समय के भ्रम से बचने के लिए जेईई मेन, नीट और सीयूईटी 2023 के लिए निश्चित परीक्षा कैलेंडर की घोषणा कर सकता है।
जेईई मेन 2023 परीक्षा की तारीखों की घोषणा के तुरंत बाद पहले सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन पर शुरू हो जाएंगे। जेईई मेन में शामिल होने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है। जिन उम्मीदवारों ने 2021, 22 में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा पास की है और 2023 में इसके लिए उपस्थित हो रहे हैं, वे प्रवेश परीक्षा दे सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: