HPBOSE Supplementary Result 2022: हिमाचल प्रदेश कक्षा 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
Edited By Niharika Gupta

HPBOSE Supplementary Result 2022
Edited By Niharika Gupta

HPBOSE Supplementary Result 2022
HPBOSE Supplementary Result 2022: हिमाचल प्रदेश, HPBOSE सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2022 कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए जारी किया गया है। उम्मीदवार जो हिमाचल प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर अपना री- रेवलूशन रिजल्ट देख सकते हैं।
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हिमाचल प्रदेश ने 7 दिसंबर को HPBOSE रिजल्ट 2022 लिंक जारी किया। उम्मीदवार अपने रोल नंबर का उपयोग करके अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक या स्टेप्स से चेक कर सकते हैं।
परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की गई थी जो या तो एचपी बोर्ड कक्षा 10, 12 की नियमित परीक्षा में उपस्थित नहीं हो सके थे या क्वालिफिकेशन प्राप्त नहीं कर पाए थे और उन्हें परीक्षा के लिए फिर से उपस्थित होना पड़ा था। इन उम्मीदवारों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं।
परिणाम डाउनलोड करने पर, उम्मीदवारों को रिजल्ट चेक करने और उनके नाम, रोल नंबर, अनुभागीय अंक और कुल अंक और अन्य विवरण चेक करने की आवश्यकता होती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: