NEET PG 2023: नीट पीजी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट कल, इस दिन शुरू होगा एडिट विंडो
Edited By Niharika Gupta

NEET PG 2023
Edited By Niharika Gupta

NEET PG 2023
NEET PG 2023 Registration: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBE) नीट पीजी 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल (27 जनवरी) को बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है वे natboard.edu.in पर आवेदन कर सकते हैं।
शेड्यूल के अनुसार, नीट पीजी एडिट विंडो 30 जनवरी को खुलेगी और 3 फरवरी, 2023 को बंद होगी। फोटो को ठीक करने के लिए फाइनल और सेलेक्टिव एडिट विंडो 14 फरवरी को खुलेगी और 17 फरवरी, 2023 को बंद होगी।
नीट पीजी एग्जाम 05 मार्च 2023 को आयोजित किया जाएगा, जिसका एडमिट कार्ड (NEET PG 2023 Admit Card) 27 फरवरी को जारी कर दिया जाएगा। जारी शेड्यूल के अनुसार, नीट पीजी रिजल्ट 31 मार्च 2023 को जारी कर दिए जाएंगे।
जो उम्मीदवार पोस्ट ग्रेजुएट (PG) कोर्सेज में एडमिशन के लिए जिन उम्मीदवारों ने अभी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET PG) 2023 के लिए आवेदन नहीं किया है, वे इसे NBE की आधिकारिक साइट natboard.edu.in के माध्यम से कर सकते हैं।
परीक्षा शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 4250/- रुपये और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लिए 3250/- रुपये है। उम्मीदवार एनबीई एनईईटी की आधिकारिक साइट के माध्यम से अधिक संबंधित विवरण देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: