JEE Main 2022 Session 2 Answer key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2022 के लिए प्रारंभिक आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार 5 अगस्त शाम 5 बजे तक आंसर-की के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं। उठाई गई आपत्तियों का स्टडी किया जाएगा और उसके बाद अंतिम आंसर-की जारी की जाएगी।
और पढ़िए – UPSC ने इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, यहां से करें चेक
JEE Main response sheet
जेईई मेन 2022 उत्तर कुंजी के साथ, अधिकारियों ने रिस्पांस भी जारी किए हैं। जेईई मेन 2022 सत्र 2 की आंसर-की में प्रवेश परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्नों के सही उत्तर होते हैं, जबकि रिस्पांस शीट में परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा चिह्नित सभी उत्तर होते हैं।
JEE Main 2022 July answer key: जेईई मेन सत्र 2 के लिए आंसर-की को ऐसे करें डाउनलोड
1.सबसे पहले छात्र जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद होमपेज पर लेटेस्ट नोटिफिकेशन पर जाएं और Download JEE Session 2 Answer Key for july 2022 लिंक पर क्लिक करें।
3. अब लिंक पर क्लिक करें, ऐसा करने के साथ ही स्क्रीन पर कैंडिडेट लॉगिन पेज दिखाई देगा।
4. अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट पर क्लिक कर दें।
5.जेईई मेन 2022 जुलाई सत्र के लिए प्रोविजनल आंसर-की 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
6. जेईई मेन सत्र 2 आंसर-की को ध्यान से देखें और यदि आप किसी आंसर से संतुष्ट नहीं हैं तो आपत्तियां दर्ज कराएं।
7. अंत में आंसर-की का एक प्रिंटआउट निकालें और सहेज कर रखें।
JEE Main 2022 Session 2: ऐसे उठाएं आपत्तियां
1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
2: इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर उत्तर कुंजी के संबंध में “चुनौती (ओं)” लिंक पर क्लिक करें।
3: अब उम्मीदवार अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
4: इसके बाद उम्मीदवार आईडी चुनें और आपत्ति दर्ज करें।
5: अब उम्मीदवार शुल्क का भुगतान करें।
प्रति आपत्ति के लिए 200 रुपये का शुल्क लागू होगा। शुल्क गैर-वापसी योग्य है। किसी भी उम्मीदवार को सूचित नहीं किया जाएगा कि उनकी आपत्ति एनटीए के नियमों के अनुसार स्वीकार की जाती है या नहीं।
और पढ़िए – कांस्टेबल भर्ती फाइनल परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां करें चेक
इस साल इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए केवल दो सत्र आयोजित किए जाएंगे। अंतिम परिणाम सत्र 2 के परिणामों के साथ जारी किया जाएगा। जेईई मेन सत्र 2 25 जुलाई से 30 जुलाई तक कंप्यूटर आधारित परीक्षण (CBT) मोड में आयोजित किया गया था।
जेईई मेन 2022 सत्र 2 की परीक्षा 30 जुलाई को समाप्त हुई जिसमें 6 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 day agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
2 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
2 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
3 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
5 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
7 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
7 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
7 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines