WB Police Constable Result 2022: कांस्टेबल भर्ती फाइनल परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां करें चेक

CSBC Prohibition Constable Exam 2022

CSBC Prohibition Constable Exam 2022

WB Police Constable Result 2022: पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा इस परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जो उम्मीदवार कॉन्स्टेबल / लेडी कॉन्स्टेबल के पद के लिए लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं वे आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाकर इस परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

WB Police Constable Result 2022: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट ऐसे करें चेक

विज्ञापन

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाएं।

– उसके बाद नए पेज पर WB Police Constable Final Result 2022 की लिंक पर क्लिक करें।

विज्ञापन

– उसके बाद नए पेज पर लॉग इन करें।

– अब आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

विज्ञापन

– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

विज्ञापन

बता दें कि जिन भी उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा को क्लीयर कर दिया है उन्हें इंटरव्यू में भाग लेना होगा। पुलिस भर्ती के लिए इंटरव्यू 17 अगस्त 2022 से शुरू होंगे और 30 अगस्त 2022 तक चलेंगे। इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर 8 अगस्त 2022 को जारी कर दिए जाएंगे। कॉल लेटर आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

विज्ञापन

उम्मीदवारों को इंटरव्यू में उपस्थित होने के लिए आवंटित स्थानों पर अपने ई-कॉल लेटर का प्रिंटआउट प्रस्तुत करना होगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार डब्ल्यूबी पुलिस की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ