हर साल लाखों छात्र JEE Advanced की परीक्षा में बैठते हैं, लेकिन सीमित सीटों के कारण सिर्फ कुछ हजार छात्रों को ही IITs में एडमिशन मिल पाता है। अगर आपने भी इस साल JEE Advanced की परीक्षा दी है और अगर आप इस परीक्षा में सफल नहीं हो पाते हैं, तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आपके पास अभी भी कई शानदार विकल्प मौजूद हैं, जो आपको एक सफल करियर की ओर ले जा सकते हैं। आइए जानें JEE Advanced क्लियर ना होने के बाद भी आपके लिए कौन-कौन से रास्ते खुले हैं।
1. NITs और IIITs के लिए JEE Main स्कोर है अहम
अगर आपने JEE Advanced क्लियर नहीं किया, लेकिन JEE Main में अच्छा स्कोर हासिल किया है, तो आप NITs (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) और IIITs (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) में दाखिला ले सकते हैं। ये इंस्टीट्यूट भी भारत में काफी प्रतिष्ठित माने जाते हैं और यहां से पासआउट छात्रों को अच्छी सैलरी और करियर ग्रोथ मिलती है।
2. राज्य स्तरीय इंजीनियरिंग कॉलेज भी हैं बेहतर विकल्प
देश के लगभग हर राज्य में सरकारी और प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज हैं, जो राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षाओं जैसे कि MHT-CET (महाराष्ट्र), WBJEE (पश्चिम बंगाल), COMEDK (कर्नाटक) आदि के माध्यम से एडमिशन देते हैं। अगर आप मेहनत और लगन से पढ़ाई करें, तो इन कॉलेजों से भी अच्छी शिक्षा, प्लेसमेंट और करियर अवसर मिल सकते हैं ।
3. प्राइवेट यूनिवर्सिटी और डिमांडिंग कोर्स
BITS Pilani, VIT Vellore, SRM University, Manipal Institute जैसे प्राइवेट इंस्टीट्यूट भी टॉप क्लास इंजीनियरिंग एजुकेशन प्रदान करते हैं। इन इंस्टीट्यूट्स में एडमिशन के लिए अलग-अलग एंट्रेंस एग्जाम होते हैं, जैसे – BITSAT, VITEEE आदि। यहां के कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस, AI/ML जैसे कोर्स काफी डिमांड में हैं।
4. स्किल बेस्ड कोर्स और करियर ऑप्शन
अगर आप इंजीनियरिंग से हटकर सोचते हैं, तो स्किल बेस्ड कोर्स जैसे डिजिटल मार्केटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, वेब डेवलपमेंट, UI/UX डिजाइन, डाटा एनालिटिक्स, साइबर सिक्योरिटी आदि भी बेहतरीन करियर विकल्प हैं। ये कोर्स कम समय में पूरे होते हैं और अच्छी सैलरी के साथ जॉब्स या फ्रीलांसिंग के अवसर भी देते हैं।
5. बैचलर इन साइंस, BCA, और अन्य कोर्स
आप B.Sc (Physics, Chemistry, Mathematics, Computer Science), BCA (Bachelor in Computer Applications) जैसे अन्य अंडरग्रेजुएट कोर्स को भी चुन सकते हैं। इसके बाद आप MCA, M.Sc या MBA जैसी हायर एजुकेशन डिग्री लेकर बेहतर करियर बना सकते हैं।
JEE Advanced एक बड़ा लक्ष्य जरूर है, लेकिन यह अंत नहीं है। अगर आप इसमें सफल नहीं हो पाए हैं, तो आपके पास करियर बनाने के कई रास्ते हैं। जरूरत है तो बस सही जानकारी, आत्मविश्वास और मेहनत की। याद रखें, सफलता सिर्फ एक परीक्षा से तय नहीं होती, बल्कि आपके जुनून और निरंतर प्रयासों से तय होती है।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
3 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
4 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
5 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
8 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
9 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
9 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
10 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines