JEE Advanced Result 2025: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर द्वारा आयोजित जेईई एडवांस्ड 2025 (JEE Advanced 2025) का परिणाम 2 जून को जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार इस आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए नियमित रूप से वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
इसके अलावा, परिणाम के साथ ही JEE एडवांस्ड 2025 की फाइनल आंसर-की भी जारी की जाएगी। इससे पहले जेईई एडवांस्ड परीक्षा की रिस्पॉन्स शीट 22 मई और प्रोविजनल आंसर-की 26 मई को जारी की गई थी।
यह परीक्षा भारत के प्रतिष्ठित IIT इंस्टीट्यूट्स में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है और इसे देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक माना जाता है। इसमें केवल वे ही उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं जो पहले JEE Main परीक्षा पास कर चुके हैं और टॉप 2.5 लाख रैंक में शामिल हैं। परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ के डीप और एनालिटिकल प्रश्न पूछे जाते हैं, जो छात्रों की प्रॉब्लम सॉल्विंग एबिलिटी का परीक्षण करते हैं।
How to check JEE Advanced Result 2025: कैसे देखें जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2025?
स्टेप 1 – सबसे पहले जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2 – इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध “जेईई एडवांस्ड 2025 रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 – अब आप लॉगिन पेज पर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालें।
स्टेप 4 – अंत में सबमिट पर क्लिक करें, आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5 – आप स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
JEE Advanced Result 2025: रिजल्ट के बाद शुरू होगी काउंसलिंग प्रक्रिया
रिजल्ट जारी होने के बाद, सफल उम्मीदवारों को जॉइंट सीट अलॉटमेंट अथॉरिटी (JoSAA) द्वारा आयोजित काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यह प्रक्रिया IIT, NIT, IIIT और अन्य सरकारी वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों (GFTI) में एडमिशन के लिए की जाती है। परिणाम जारी होने के बाद पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया और टाइम-टेबल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी।
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
2 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
2 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
2 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
4 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
7 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
7 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
8 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
9 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
10 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines