हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

JEE Advanced 2025: आज जारी होगी रिस्पॉन्स शीट, जानें कब आएगी Answer Key और रिजल्ट

JEE एडवांस्ड 2025 की रिस्पॉन्स शीट आज जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड सहित अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी।

विज्ञापन

JEE Advanced 2025: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर आज जेईई एडवांस्ड 2025 (JEE Advanced 2025) के लिए उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट जारी करेगा। 18 मई को परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – jeeadv.ac.in से अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। JEE एडवांस्ड 2025 के प्रश्न पत्र पहले ही पेपर 1 और पेपर 2 के लिए इंग्लिश और हिंदी में उपलब्ध करा दिए गए हैं।

उम्मीदवारों को JEE एडवांस्ड 2025 की रिस्पॉन्स शीट को डाउनलोड करने के लिए अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड सहित अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। उम्मीदवार द्वारा मार्क की गई रिस्पॉन्स कॉपी को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

JEE Advanced 2025: कैसे डाउनलोड करें जेईई एडवांस्ड 2025 की रिस्पॉन्स शीट

स्टेप 1: उम्मीदवार सबसे पहले जेईई एडवांस्ड 2025 की आधिकारिक वेबसाइट – jeeadv.ac.in पर जाएं।

विज्ञापन

स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिए गए रिस्पॉन्स लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब आपके सामने कैंडिडेट पोर्टल ओपन हो जाएगा।

विज्ञापन

स्टेप 4: यहां अपना एप्लिकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और पासवर्ड जैसी लॉगिन डिटेल दर्ज करें।

स्टेप 5: आपकी स्क्रीन पर रिस्पॉन्स शीट आ जाएगी।

विज्ञापन

स्टेप 6: आप भविष्य के लिए रिस्पॉन्स शीट को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

कब जारी होगी Answer Key और रिजल्ट

रिस्पॉन्स शीट के जारी होने के बाद प्रोविजनल आंसर-की 26 मई को जारी की जाएगी। प्रोविजनल आंसर-की पर फीडबैक और कमेंट 26 से 27 मई तक दर्ज किए जाएंगे। IIT कानपुर के नोटिफिकेशन के अनुसार, फाइनल आंसर-की और रिजल्ट की ऑनलाइन घोषणा 2 जून को की जाएगी।

विज्ञापन

इस साल कैसा रहा पेपर?

इस साल, JEE एडवांस्ड 2025 के लिए कुल 1,87,223 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिनमें 1,43,810 लड़के और 43,413 लड़कियां शामिल हैं। एक्सपर्ट्स और उम्मीदवारों से प्राप्त JEE एडवांस्ड एनालिसिस के अनुसार, इस साल Math सबसे चुनौतीपूर्ण था, जबकि केमिस्ट्री और फिजिक्स में लगभग समान पैटर्न था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola