JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू, डायरेक्ट लिंक से भरें एप्लिकेशन फॉर्म

जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो चुके हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र 2 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने का पूरा प्रोसेस इस खबर में विस्तार से बताया गया है।

JEE Advanced 2025 Registration
विज्ञापन

JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। जो छात्र जेईई मेंस 2025 की परीक्षा में सफल हुए हैं और जिन्होंने टॉप 2.5 लाख छात्रों में जगह बनाई है, वे अब जेईई एडवांस्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा भारत के प्रतिष्ठित आईआईटी (IIT) संस्थानों में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
रजिस्ट्रेशन के लिए छात्र जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरते समय छात्रों को अपनी पर्सनल डिटेल, एजुकेशनल डिटेल, कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो) और फोटो एंड सिग्नेचर अपलोड करना होगा। साथ ही, निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

Advertisment

महत्वपूर्ण तारीखें
रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 2 मई 2025 तय की गई है। इसके अलावा शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख को ध्यानपूर्वक देखना आवश्यक है। किसी भी गलती से बचने के लिए छात्रों को समय पर फॉर्म भर लेना चाहिए।

आवेदन शुल्क

– जनरल कैटेगरी के छात्रों के लिए शुल्क – 3200 रुपये

विज्ञापन

– रिजर्व कैटेगरी और महिला अभ्यर्थियों के लिए शुल्क – 1600 रुपये

परीक्षा की तारीख
जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा 26 मई 2025 को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। दोनों ही पेपर – पेपर 1 और पेपर 2 देना अनिवार्य है।

विज्ञापन

JEE Advanced 2025 Registration: कैसे करें जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए आवेदन?

1. सबसे पहले JEE Advanced की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
2. इसके बाद होमपेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप यहां पूछी गई आवश्यक डिटेल भरें और फॉर्म को पूरा करें।
4. अंत में आप निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और एप्लिकेशन फॉर्म को सबमिट करें।
5. आप भविष्य के लिए एप्लिकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें।

विज्ञापन

तैयारी के लिए सुझाव
अब जबकि आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, छात्रों को अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना चाहिए। पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें, मॉक टेस्ट दें और टाइम मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दें।

विज्ञापन

आईआईटी में एडमिशन का सपना देखने वाले छात्रों के लिए जेईई एडवांस्ड एक अहम पड़ाव है। इसलिए आवेदन प्रक्रिया को गंभीरता से पूरा करें और परीक्षा की तैयारी में कोई कसर न छोड़ें। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ