JEE Advanced 2023 Result: आईआईटी गुवाहाटी द्वारा आयोजित की जाने वाली जेईई एडवांस परीक्षा 2023 में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल इस परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है और सभी को इसके रिजल्ट का इंतजार है। ऐसे में रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका परिणाम 18 जून 2023 को जारी कर दिया जाएगा।
कब जारी होगा जेईई एडवांस का रिजल्ट?
दरअसल आईआईटी कॉलेजो में एडमिशन के लिए आयोजित की जाने वाले जोसा काउंसलिंग 19 जून 2023 से शुरू होने वाली है। ऐसे में इससे पहले जेईई एडवांस का रिजल्ट घोषित होना जरूरी है। इस लिहाज से परीक्षा का परिणाम 18 जून 2023 को जारी किया जा सकता है।
इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। छात्र नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से भी इसे एक क्लिक में देख सकते हैं।
JEE Advanced Result 2023: रिजल्ट ऐसे करें चेक
-जेईई एडवांस की आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
-होम पेज पर उपलब्ध जेईई एडवांस्ड 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
-लॉगिन विवरण दर्ज करें और आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
-रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
– आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
JEE Advanced Result 2023: रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें (जारी होने के बाद)
जेईई एडवांस्ड 2023 की परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को देशभर की आईआटी और एनआईटी में प्रवेश दिया जाएगा। आईआईटी में उन्हीं अभ्यर्थियों को एडमिशन मिल पाएगा, जिनकी रैंक अच्छी होगी। इस परीक्षा का रिजल्ट 18 जून 2023 तक जारी होने की संभावनाएं जताई जा रही है। रिजल्ट से पहले फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। जिसमें सभी आपत्तियों का निवारण मौजूद होगा।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
3 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
4 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
5 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
8 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
9 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
9 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
10 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines