IIT JEE Advanced 2022: देश भर के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए आयोजित की जाने वाले जेईई एडवांस 2022 (JEE Advanced 2022) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार जेईई एडवांस 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट – jeeadv.ac.in के माध्यम से 11 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए केवल 2.5 लाख छात्र ही अप्लाई कर सकते हैं जिनका चयन जेईई मेंस 2022 के रिजल्ट के मुताबिक होता है।
बता दें 28 अगस्त को जेईई एडवांस 2022 परीक्षा आयोजित होने वाली है। परीक्षा 2 पालियों में होगी (Paper 1) एक सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि (Paper 2) 2:30 से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड 23 अगस्त को जारी होगा, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर 28 अगस्त तक हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Advanced 2022: ऐसे कर पाएंगे रजिस्ट्रेशन
-जेईई एडवांस 2022 की आधिकारिक वेबसाइट – jeeadv.ac.in पर जाएं।
-होमपेज पर, जेईई मेन 2022 लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन विंडो पर रजिस्टर करें।
-छात्र दिए गए विकल्पों के माध्यम से जेईई एडवांस के लिए नया पासवर्ड बना सकते हैं।
-सभी पूछे गए विवरणों के साथ जेईई एडवांस 2022 आवेदन पत्र भरें।
– स्कैन किए गए दस्तावेज़ अपलोड करें।
-निर्धारित गेटवे के माध्यम से जेईई एडवांस आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड कर लें।
JEE Advanced 2022: जेईई एडवांस 2022 के लिए आवेदन के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
3 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
4 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
4 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
5 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
5 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
7 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
9 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
9 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
9 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines