हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

जम्मू-कश्मीर: स्कूल शिक्षा विभाग का प्रयोग, अब एप से शिक्षकों के प्रदर्शन का फीडबैक देंगे छात्र

विज्ञापन
jammu kashmir

पंकज शर्मा, नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर देश में पहला राज्य होगा जहां स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति जीपीएस आधारित होगी। इसके साथ ही बच्चे शिक्षकों के प्रदर्शन के बारे में फीडबैक देंगे। स्कूल शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने दो एप्लिकेशन लॉन्च कीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि दोनों एप शिक्षा क्षेत्र में क्रांति लाने वाले शक्तिशाली टूल साबित होंगे। इस दौरान उन्होंने संपूर्ण विद्यालय सुरक्षा नियमावली का भी विमोचन किया।

और पढ़िए –UGC NET Admit card 2023: यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड इसी हफ्ते होगा जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

समीक्षा पोर्टल तैयार

स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की जीपीएस आधारित उपस्थिति लेने के लिए जेके अटेंडेंस एप और बच्चों के फीडबैक के लिए समीक्षा पोर्टल तैयार किया है। जेके अटेंडेंस एप से शिक्षकों से लेकर निदेशकों और सीईओ तक की दैनिक उपस्थिति की जानकारी जीपीएस आधारित होगी। एप जियो कोऑर्डिनेट्स के साथ लाइव स्थान बताएगा और उसके समय विशिष्ट ट्रैकिंग की अनुमति देगा। इससे कागजी कार्रवाई कम होगी और समय के साथ संसाधनों की बचत होगी। इससे सभी स्कूलों में उपस्थिति के प्रबंधन में सुधार होगा। एप से कर्मचारी छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकेंगे।

विज्ञापन

और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola