JAC 8th Result 2023: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा आयोजित की जाने वाली कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा 2023 में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल काउंसिल द्वारा इस परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में 94.94 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं। परीक्षा के लिए 5,62,564 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था। 5,43,164 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से 5,15,688 विद्यार्थी सफल रहे।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा जारी किए गए रिजल्ट को छात्र स्वयं नहीं देख सकते हैं। ये नतीजे केवल स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा चेक किए जा सकते हैं। इसके लिए उन्हें 6 डिजीट का लॉग इन कोड और छात्रों के रोल नंबर की आवश्यकता होगी। इस रिजल्ट को प्रिंसिपल नीचे दी गई डायरेक्ट लिंक से चेक करके छात्रों को बता सकते हैं।
JAC 8th Result 2023: रिजल्ट ऐसे करें चेक
– जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट – jacresults.com पर जाएं।
-“कक्षा आठवीं परीक्षा के परिणाम – 2023 (03-06-2023 को प्रकाशित)” लिंक पर क्लिक करें।
– नाम और पासवर्ड जैसे अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉग इन करें।
-JAC आठवीं का परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-प्रधानाचार्य अपने स्कूल के छात्रों के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
JAC 8th Result 2023: रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
दो पालियों में आयोजित की गई थी परीक्षा
झारखंड बोर्ड द्वारा कक्षा 8 की परीक्षा 13 अप्रैल, 2023 को दो पारियों में आयोजित की गई थी – पहली पारी सुबह 9:45 बजे से दोपहर एक बजे तक और दूसरी पारी दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक। जहां पहला पेपर हिंदी, अंग्रेजी या किसी भी भाषा के लिए आयोजित किया गया था, वहीं दूसरा पेपर गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों के लिए आयोजित किया गया था।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
4 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
5 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
8 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
10 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
10 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
10 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines