Isoms Orientation Program: बीएजी नेटवर्क एवं न्यूज 24 के बैनर तले संचालित International School of Media & Entertainment Studies (Isomes) में शुक्रवार को ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान, संस्थान की मुख्य प्रबंध निदेशक अनुराधा प्रसाद, चैनल हैड अजय आजाद, वरिष्ठ पत्रकार राजीव रंजन सिंह, सुकेश रंजन और निदेशक तनुजा शंकर खान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान ने दाखिला लिए नए छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीवन में सफल होने का एकमात्र मूल मंत्र लक्ष्य बनाकर पूरी शिद्दत से और ईमानदारी से उसे हासिल किए जाने के प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि कभी हमारे निर्णय के प्रशंसा होगी तो कभी घनघोर आलोचना किन्तु हमें हर स्थिति में अपने निर्णय पर अडिग रहना चाहिए।
हमें कभी भी हताश नहीं होना है
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने प्रख्यात एंकर आशा झा के साथ संवाद में अपने फिल्मी सफर और राजनीतिक यात्रा के विविध पड़ावों से मिले अनुभव को बेबाकी से साझा किया। छात्रों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अगर अपने पैशन को प्रोफेशन बना लिया जाए तो जीवन में इससे बेहतर तस्वीर नहीं हो सकती है। जीवन में किसी भी विपरीत परिस्थिति में मन से हार नहीं मनानी चाहिए। पराजित होने से अधिक मन से पराजित होना निराशाजनक होता है, ऐसे में हमें कभी भी हताश नहीं होना है। उन्होंने कहा कि हम सभी को जीवन में अति महत्वकांक्षी होना ही चाहिए, जब तक हम अधिक का प्रयास नहीं करेंगे तो लोग आपको थोड़ा भी नहीं देंगे। उन्होंने संस्थान में प्रवेश लेने वाले छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अपनी प्रतिभा को इस उपयुक्त मंच के माध्यम से वैश्विक पहचान दें।
संस्थान के छात्र रहे मीडिया प्रोफेशनल्स देश के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल्स में कार्यरत हैं
उद्घाटन सत्र में अपने स्वागत उद्बोधन में मुख्य प्रबंध निदेशक अनुराधा प्रसाद ने संस्थान की ऐतिहासिक एवं गौरवशाली यात्रा के बीसवें वर्ष में प्रवेश करने को अविस्मरणीय बताया। उन्होंने कहा कि अपनी शुरुआत से ही संस्थान मीडिया के विविध अनुभागों के साथ ही मनोरंजन और सिनेमा जगत में प्रोफेशनल्स की मांग को पूरा करता रहा है। अपनी स्वर्णिम यात्रा में संस्थान ने विविध कीर्तिमान स्थापित किए हैं। संस्थान के छात्र रहे मीडिया प्रोफेशनल्स आज देश के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल्स में कार्यरत हैं। नए छात्रों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि पर्याप्त परिश्रम के बल पर अपने सपनों को साकार करें। सूचना, संचार और मनोरंजन जगत अपनी बाहें पसारे प्रतिभाओं की प्रतीक्षा कर रहा है।
एआई के दौर में एंकरिंग की संभावना और चुनौती
आयोजन के अगले चरण में आयोजित परिचयात्मक सत्र में चैनल हेड अजय आजाद ने मीडिया में उपलब्ध अवसरों एवं संबद्ध चुनौतियों पर चर्चा की। प्रख्यात एंकर मानक गुप्ता ने एआई के दौर में एंकरिंग संभावना और चुनौती के विषय में विस्तार से मार्गदर्शन किया। वरिष्ठ रिपोर्टर राजीव रंजन सिंह ने फील्ड रिपोर्टिंग के अनुभवों को साझा करते हुए व्यापक अध्ययन की आवश्यकता पर बल दिया, वरिष्ठ रिपोर्टर सुकेश रंजन ने पत्रकारिता क्षेत्र के अवरोधों के प्रति सचेत करते हुए छात्रों को उनसे निपटने के गुर बताए। सत्र में वक्ताओं ने छात्रों का ज्ञानवर्धक मार्गदर्शन करते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
3 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
4 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
4 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
5 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
5 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
7 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
9 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
9 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
9 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines