IIT Kanpur Cybersecurity Course: डिजिटल दौर में बढ़ते साइबर फ्रॉड और हैकिंग की घटनाओं को रोकने के लिए आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) ने एक बेहद खास पहल की है. संस्थान इस जुलाई सत्र से ‘बैचलर ऑफ साइबर सिक्योरिटी’ नामक एक नया चार वर्षीय (4 Years Degree Course) कोर्स शुरू करने जा रहा है. सबसे बड़ी और राहत की बात यह है कि इस कोर्स में दाखिले के लिए छात्रों को पारंपरिक इंजीनियरिंग कोर्स की तरह जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) पास करने की जरूरत नहीं होगी. छात्र अपने जेईई मेन (JEE Main) स्कोर के आधार पर ही देश के इस प्रतिष्ठित संस्थान में एंट्री पा सकेंगे.
इस अनोखे तरीके से मिलेगा एडमिशन
आईआईटी कानपुर में इस कोर्स के लिए चयन प्रक्रिया आम इंजीनियरिंग ब्रांचों से बिल्कुल अलग रखी गई है. संस्थान के मुताबिक, सबसे पहले आवेदकों को उनके जेईई मेन के अंकों और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए उनके पुराने कामों या रुचि के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसके बाद चुने गए छात्रों को आईआईटी कानपुर के कैंपस में बुलाया जाएगा, जहां एक लिखित परीक्षा और हैकाथॉन (Hackathon) का आयोजन होगा. इस परीक्षा और हैकाथॉन को पास करने वाले छात्रों को ही कोर्स में फाइनल एडमिशन दिया जाएगा.
2 साल पढ़ाई और 2 साल सरकारी विभागों में इंटर्नशिप
आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने बताया कि आज के समय में साइबर सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा का एक बेहद अहम हिस्सा बन चुकी है. भविष्य के युद्ध सीमाओं के साथ-साथ साइबर स्पेस में भी लड़े जाएंगे, जिसके लिए देश को कुशल विशेषज्ञों की सख्त जरूरत है.
इस कोर्स को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि पहले दो साल छात्रों को आईआईटी कैंपस में रहकर साइबर सुरक्षा से जुड़े थ्योरी (सैद्धांतिक विषयों) की पढ़ाई करनी होगी और लैब में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके बाद के दो साल छात्रों को सीधे विभिन्न सरकारी सुरक्षा संगठनों में इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा. इस इंटर्नशिप के दौरान छात्र असली साइबर खतरों और चुनौतियों से निपटने का व्यावहारिक अनुभव हासिल करेंगे.
कौन संभालेगा इस कोर्स की कमान?
इस नए कोर्स का पूरा संचालन संस्थान के ‘वाधवानी स्कूल ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एंड इंटेलीजेंट सिस्टम्स’ द्वारा किया जाएगा. स्कूल के डीन प्रो. नितिन सक्सेना ने कहा कि बाजार में साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स की मांग तेजी से बढ़ रही है. मजबूत पढ़ाई और सरकारी विभागों में काम करने के अनुभव के मेल से देश को बेहतरीन साइबर वॉरियर्स मिलेंगे. संस्थान जल्द ही इसके लिए एक आधिकारिक वेबपेज भी लॉन्च करेगा, जहां छात्र योग्यता और आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी देख सकेंगे.
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
3 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
4 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
4 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
5 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
8 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
9 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
9 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
9 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines