Niharika Gupta
Read More
IIT JAM 2023 Answer Key: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहाटी ने JAM 2023 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा की आंसर-की और प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार वेबसाइट, jam.iitg.ac.in पर लॉग इन कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
आईआईटी जैम की आंसर की का पीडीएफ डाउनलोड कर उम्मीदवार परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्नों और उत्तरों को क्रॉस-चेक कर सकते हैं। अधिकारियों ने आईआईटी जैम की आंसर की 2023 के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी प्रदान की है।
और पढ़िए –CTET 2023 Result: इस दिन जारी हो सकता है सीटेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट
उम्मीदवार जैम आंसर के खिलाफ 24 फरवरी से 26 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन मोड में आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकतें हो या नीचे डायरेक्ट लिंक से भी डाउनलोड कर सकते है।
JAM 2023 को सात अलग-अलग विषयों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित किया गया था: जैव प्रौद्योगिकी (BT), रसायन विज्ञान (CY), अर्थशास्त्र (EN), भूविज्ञान (GG), गणितीय सांख्यिकी (MS), गणित (MA), भौतिकी ( पीएच). बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन आईआईटी में विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में 3,000 से अधिक सीटों पर प्रवेश के लिए किया जाता है।
JAM 2023 के स्कोर का उपयोग NITs, IISc, DIAT, IIEST, IISER पुणे, IISER भोपाल, IIPE, JNCASR, SLIET सहित विभिन्न CFTIs में 2,300 से अधिक सीटों पर प्रवेश के लिए भी किया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।