CAT 2022 Registration: भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIMs) और अन्य बी-स्कूलों में प्रवेश के लिए आयोजित कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानि 3 अगस्त से शुरू हो गई है।
और पढ़िए – कंपार्टमेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें चेक
आईआईएम द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कैट 2022 (CAT 2022) का आयोजन 27 नवंबर 2022 को होगा। उम्मीदवार नोटिफिकेशन के मुताबिक कैट 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन आधिकारिक वेबसाइट- iimcat.ac.in पर जाकर कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर (शाम 5 बजे) को बंद कर दी जाएगी। एडमिट कार्ड 27 अक्टूबर से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होंगे।
इस वेबसाइट से कर सकेंगे अप्लाई
कॉमन एडमिशन टेस्ट, 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरूआत आज यानि 3 अगस्त, 2022 को सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है। बता दें कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा हो सकेंगे। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख आगामी 14 सितंबर, 2022 को निर्धारित की गई है। इस परीक्षा के लिए जिन भी उम्मीदवारों को आवेदन करना है वे आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जा सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी परीक्षा के लिए एक क्लिक में अप्लाई कर सकते हैं।
CAT 2022 Registration: कैट 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
– उसके बाद CAT 2022 Registration की लिंक पर क्लिक करें।
– उसके बाद आईडी पासवर्ड बनाकर लॉग इन करें।
– अब आवेदन फार्म भरें।
– उसके बाद आवेदन शुल्क भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
– उसके बाद एप्लीकेशन नंबर आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका स्क्रीनशॉट ले लें।
CAT 2022 Registration: कैट 2022 के लिए रजिस्टर करने के लिए यहां क्लिक करें
CAT 2022 Registration:इन डॉक्यूमेंट्स को रखें तैयार
और पढ़िए – NTA नीट यूजी आंसर की इस दिन तक हो सकता है जारी, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट
शैक्षिक प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ, हस्ताक्षर की स्कैन की गई इमेज
खेल प्रमाण पत्र, यदि लागू हो।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
DU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
2 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
2 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
3 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
4 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
5 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
6 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
7 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
9 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
9 days agoCBSE: नाम या DOB की गलती में सुधार के लिए देने होंगे पूरे सबूत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines