Niharika Gupta
Read More
---विज्ञापन---
NEET UG Answer Key 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA जल्द ही नीट आंसर की जारी कर सकती है। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, NEET UG 2022 आंसर की इस सप्ताह तक आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी होने की संभावना है, हालांकि, NTA द्वारा NEET आंसर की जारी करने की आधिकारिक नहीं पुष्टि है।
NTA उन उम्मीदवारों की NEET OMR शीट भी जारी करेगा जो NEET UG 2022 परीक्षा में उपस्थित हुए थे। आधिकारिक तौर पर NEET 2022 के परिणाम घोषित होने से पहले उम्मीदवार अपने NEET स्कोर चेक कर लें।
नीट आंसर की देखने और डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा। NTA आंसर की पर आपत्तियां उठाने के विकल्प भी प्रदान करेगा, उम्मीदवार प्रति प्रश्न 1,000 रुपये का भुगतान करके ऐसा कर सकते हैं।
NEET UG 2022 का आयोजन 17 जुलाई को हुआ था, इस साल कुल 95 फीसदी उम्मीदवारों ने मेडिकल एंट्रेंस लिया था।
-वेबसाइट पर जाएं- neet.nta.nic.in
-आंसर की डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें
-आवेदन संख्या और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें
-स्क्रीन पर NEET UG 2022 आंसर की के साथ एक पीडीएफ फाइल दिखाई देगी
-NEET UG 2022 आंसर की डाउनलोड करें, आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
इस बीच, देश भर में NEET के उम्मीदवार NEET UG 2022 के लिए दूसरे प्रयास की मांग कर रहे हैं। कुछ छात्र परीक्षा में अनियमितताओं और NEET के पेपर में धांधली के बाद फिर से NEET की मांग कर रहे हैं। छात्रों का यह भी दावा है कि कई अन्य प्रवेश परीक्षाएं जैसे CDS, UGC- NET, AFCAT, आदि साल में दो बार आयोजित की जाती हैं और इस साल जेईई मेन भी दो बार आयोजित की जा रही है, इसलिए NEET परीक्षा के लिए एक ही प्रावधान का पालन किया जा सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।