CAT 2022: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), बैंगलोर ने कॉमन एडमिशन टेस्ट, CAT 2022 मॉक टेस्ट जारी किया है। रजिस्टर्ड उम्मीदवार आईआईएम कैट की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर मॉक टेस्ट दे सकते हैं।
अधिकारियों ने कम नजर वाले और अन्य पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए विशेष कैट मॉक टेस्ट भी जारी किया है। उम्मीदवार कैट के आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके मॉक टेस्ट तक पहुंच सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “कैट मॉक टेस्ट में कैट के पिछले साल के पेपर के प्रश्न शामिल हैं, जो उम्मीदवारों को कैट परीक्षा में आम तौर पर पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार और उत्तर लिखने की विधि की एक झलक देते हैं।” आवंटित समय समाप्त होने से पहले ही उम्मीदवार अगले खंड में जा सकते हैं, लेकिन वास्तविक कैट परीक्षा में, उम्मीदवार 40 मिनट के बाद ही अगली परीक्षा में जा सकते हैं।
CAT 2022: ऐसे करें चेक
- आईआईएम कैट की आधिकारिक वेबसाइट – iimcat.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर ‘कैट 2022 मॉक टेस्ट’ दर्शाने वाले लिंक को देखें और उस पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा।
- अब “कैट मॉक टेस्ट लिंक” पर क्लिक करें।
- लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
परीक्षा के लिए पढ़ें जरूरी निर्देश
बता दें कम नजर वाले उम्मीदवारों के लिए CAT 2022 मॉक टेस्ट भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) बैंगलोर कम दृष्टि वाले उम्मीदवारों और अन्य PwD उम्मीदवारों के लिए CAT मॉक टेस्ट की सुविधा भी प्रदान करता है। ऐसे उम्मीदवारों के लिए मॉक टेस्ट के लिए एक अलग लिंक है। उम्मीदवार अपनी पसंद के अनुसार लिंक का चयन कर सकते हैं और आधिकारिक कैट मॉक टेस्ट तक पहुंचने के लिए उस पर क्लिक कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – DU NCWEB Admission 2022: तीसरी कट ऑफ लिस्ट आज होगी जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक
कैट मॉक टेस्ट मुफ्त हैं और 27 नवंबर को होने वाली कैट 2022 परीक्षा से पहले असीमित बार लिया जा सकता है। आधिकारिक मॉक टेस्ट के उत्तर प्रदान नहीं किए गए हैं। कैट मॉक टेस्ट में पूछे गए प्रश्नों की संख्या वास्तविक कैट परीक्षा में भिन्न हो सकती है।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
30 mins agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
2 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
4 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
5 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
7 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
9 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
10 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines