IGNOU TEE December 2022: लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन कल आखिरी तारीख, जानें परीक्षा तिथि?
Edited By Nirmal Pareek

IGNOU
Edited By Nirmal Pareek

IGNOU
IGNOU TEE December 2022: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में इग्नू टीईई दिसंबर 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन की कल आखिरी तारीख है। उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक साइट ignou.ac.in के माध्यम से टर्म एंड परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कोर्सेज के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि कल यानी 25 नवंबर, 2022 तक है।
बता दें उम्मीदवारों को प्रति कोर्स पर 1100 रुपये और 200 रुपये लेट फाइन देना होगा। इग्नू के बयान में कहा गया है कि “टीईई डीईसी-2022 के लिए 1100 रुपये लेट फाइन के साथ ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर है। वहीं इससे पहले ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर, 2022 तक थी, जिसे बढ़ाकर 15 नवंबर, 2022 कर दिया गया था।
दिसंबर टीईई परीक्षा 2 दिसंबर, 2022 से शुरू होगी और 5 जनवरी, 2023 को समाप्त होगी। परीक्षा का आयोजन 2 पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी, जबकि दोपहर की शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कराई जाएगी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: