हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IGNOU July Admissions 2022: आवेदन की आखिरी तारीख फिर बढ़ी आगे, जल्द ऐसे करें रजिस्टर

विज्ञापन
IGNOU

IGNOU July Admissions 2022 : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, (IGNOU) के जुलाई 2022 में प्रवेश की समय सीमा बढ़ा दी गई है। उम्मीदवारों के पास अपने आवेदन जमा करने के लिए 30 सितंबर, 2022 तक का समय है।

जुलाई 2022 सत्र के लिए ODL/ऑनलाइन मोड में प्रस्तावित सभी कार्यक्रमों के लिए नए प्रवेश की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार इग्नू में दाखिले के लिए आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इग्नू जुलाई 2022 में प्रवेश के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जो उम्मीदवार पहले से रजिस्टर्ड हैं, उन्हें लॉग इन करने के लिए अपने यूजर का नाम और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इग्नू प्रवेश के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें या फिर आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक भी दिया हैं उससे अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन

आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

IGNOU Admission 2022: ऐसे करें अप्लाई
-आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाएं।
– होमपेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
– अपने प्रयोगकर्ता नाम और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
– आवेदन पत्र भरें।
– आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
– आगे के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट लें।

विज्ञापन

इग्नू प्रवेश 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा। पंजीकरण शुल्क गैर-वापसी योग्य होगा और प्रवेश के समय पहले सेमेस्टर / वर्ष के लिए कार्यक्रम शुल्क के साथ शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। एससी/एसटी वर्ग के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवार शुल्क में छूट की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola