ICSI CS Result 2022: सीएस एग्जीक्यूटिव का परिणाम घोषित, किंजल अजमेरा ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर्स लिस्ट
Edited By Niharika Gupta

Edited By Niharika Gupta

ICSI CS Executive Result 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सचिव (CS) प्रोफेशनल और एक्जीक्यूटिव परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर दी हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर विजिट कर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
बता दें, इस साल एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम परीक्षा में किंजल अजमेरा ने पहली रैंक हासिल की है। दूसरी रैंक सोहम अमित बोबडे और तीसरी रैंक जश कमलेश केसवानी ने हासिल की है।
ICSI ने CS एक्जीक्यूटिव दिसंबर 2022 परीक्षा 21 से 29 दिसंबर, 2023 तक आयोजित की थी। ICSI ने 25 फरवरी को ICSI एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल दोनों परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिए हैं।
बता दें, 1 जून से 10 जून 2023 तक आईसीएसआई सीएस एक्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षाएं एक बार फिर से कराई जाएंगी। 26 फरवरी 2023 को जून सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन की विंडो खोल दी जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: