ICSI CS Registration 2023: सीएस एक्जीक्यूटिव और सीएस प्रोफेशनल जून सेशन के रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, ये रहा प्रोसेस

ICSI CS Executive, Professional June 2023 registration

ICSI CS Executive, Professional June 2023 registration

ICSI CS June 2023 Registration: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने आज (26 फरवरी) सीएस एक्जीक्यूटिव और सीएस प्रोफेशनल परीक्षा 2023 जून सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार CS एक्जीक्यूटिव और सीएस प्रोफेशनल जून 2023 परीक्षा के लिए ICSI की आधिकारिक वेबसाइट – icsi.edu के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क

बिना लेट फीस के रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च है। उम्मीदवार 9 अप्रैल तक आवेदन पत्र भी जमा कर सकते हैं, लेकिन नियमित शुल्क के अलावा 250 रुपये लेट फीस देना होगा। CS एक्जीक्यूटिव और सीएस प्रोफेशनल के लिए परीक्षा शुल्क 1200 रुपये प्रति मॉड्यूल है।

विज्ञापन

जरूरी डेट्स

  • आवेदन शुरू होने की तारीख – 26 फरवरी 2023
  • आवेदन की आखिरी तारीख – 25 मार्च 2023
  • लेट फीस के साथ अप्लाई करने की तारीख – 9 अप्रेल 2023

ICSI CS June 2023 Registration : इन स्टेप्स से करें रेगिस्ट्रशन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाना होगा।
  • होम पेज पर “ICSI CS June 2023 registration” लिंक पर क्लिक करें।
  • क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म को पूरा करें।
  • आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • अब आवेदन फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म को सबमिट कर लें।
  • आप चाहें तो भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट ले सकते हैं।

और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ