ICSI CS Result: सीएस प्रोफेशनल का रिजल्ट जारी, यहां Direct Link से करें चेक
Edited By Niharika Gupta

ICSI CS professional exam result
Edited By Niharika Gupta

ICSI CS professional exam result
ICSI CS Result: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) आज कंपनी सचिव (CS) एक्सक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षा परिणामों की घोषणा कर रहा है। CS प्रोफेशनल परिणाम सुबह 11 बजे घोषित किए गए हैं और CS एक्सक्यूटिव परिणाम घोषित करने का समय दोपहर 2 बजे है। दोनों परिणाम icsi.edu पर उपलब्ध होंगे।
सीएस एक्सक्यूटिव परिणाम केवल ऑनलाइन उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को मार्कशीट की हार्ड कॉपी उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। हालांकि, प्रोफेशनल रिजल्ट मार्कशीट उम्मीदवारों को भेजी जाएगी।
आईसीएसआई ने कहा “परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद एक्सक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षा के लिए परिणाम-सह-अंक विवरण उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड पते पर भेज दिया जाएगा। हालांकि, प्रोफेशनल रिजल्ट मार्कशीट उम्मीदवारों को भेजी जाएगी। रिजल्ट जारी होते ही कैंडिडेट्स को उनके रजिस्टर्ड एड्रेस पर मार्क्स डिटेल भेज दिया जाएगा। परिणाम की घोषणा के 30 दिनों के भीतर किसी भी उम्मीदवार द्वारा रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट प्राप्त नहीं होने की स्थिति में, exam@icsi.edu पर संस्थान से संपर्क कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: