Niharika Gupta
Read More
ICSI CS Executive Result 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने ICSI CS प्रोफेशनल रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है। CS एग्जीक्यूटिव रिजल्ट 2023 मार्कशीट डाउनलोड लिंक के साथ आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर दोपहर 2 बजे सक्रिय हो जाएगा। चिराग अग्रवाल ने सीएस प्रोफेशनल दिसंबर परीक्षा 2022 में टॉप किया है।
सीएस एक्सक्यूटिव परिणाम केवल ऑनलाइन उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को मार्कशीट की हार्ड कॉपी उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। हालांकि, प्रोफेशनल रिजल्ट मार्कशीट उम्मीदवारों को भेजी जाएगी।
आईसीएसआई ने कहा “परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद एक्सक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षा के लिए परिणाम-सह-अंक विवरण उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड पते पर भेज दिया जाएगा। हालांकि, प्रोफेशनल रिजल्ट मार्कशीट उम्मीदवारों को भेजी जाएगी। रिजल्ट जारी होते ही कैंडिडेट्स को उनके रजिस्टर्ड एड्रेस पर मार्क्स डिटेल भेज दिया जाएगा। परिणाम की घोषणा के 30 दिनों के भीतर किसी भी उम्मीदवार द्वारा रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट प्राप्त नहीं होने की स्थिति में, exam@icsi.edu पर संस्थान से संपर्क कर सकते हैं।
आईसीएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव, प्रोफेशनल परीक्षा 2023 21 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आयोजित की गई थी। आईसीएसआई सीएस परिणाम 2023 की घोषणा के बाद, अगले सीएस एग्जीक्यूटिव परीक्षा और परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए रजिस्ट्रेशन 26 फरवरी से शुरू होगा। परीक्षा की तारीख अगले सीएस एग्जीक्यूटिव के लिए, प्रोफेशनल शेड्यूल 1 से 10 जून, 2023 तक है।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।