ICSI CS Result 2022 Declared: सीएस एक्सक्यूटिव परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां Direct Link से करें चेक

ICSI CS Executive Result Declared

ICSI CS Executive Result Declared

विज्ञापन

ICSI CS Executive Result 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सचिव (CS) प्रोफेशनल और एक्जीक्यूटिव परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर दी हैं। वहीं सीएस प्रोफेशनल में चिराग अग्रवाल ने टॉप किया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर विजिट कर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

सीएस एक्सक्यूटिव परिणाम केवल ऑनलाइन उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को मार्कशीट की हार्ड कॉपी उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। हालांकि, प्रोफेशनल रिजल्ट मार्कशीट उम्मीदवारों को भेजी जाएगी।

Advertisment

ICSI की जरूरी नोटिस 

आईसीएसआई ने कहा “परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद एक्सक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षा के लिए परिणाम-सह-अंक विवरण उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड पते पर भेज दिया जाएगा। हालांकि, प्रोफेशनल रिजल्ट मार्कशीट उम्मीदवारों को भेजी जाएगी। रिजल्ट जारी होते ही कैंडिडेट्स को उनके रजिस्टर्ड एड्रेस पर मार्क्स डिटेल भेज दिया जाएगा। परिणाम की घोषणा के 30 दिनों के भीतर किसी भी उम्मीदवार द्वारा रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट प्राप्त नहीं होने की स्थिति में, exam@icsi.edu पर संस्थान से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

ICSI CS 2022 Result: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको रिजल्ट चेक करने का लिंक मिलेगा उसपर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुल जाएगा. वहां आपको मांगी गई जरूरी डिटेल्स दर्ज करनी होंगी।
  • डिटेल्स डालने के बाद सबमिट कर देना है. सबमिट करते ही आपका रिजल्ट आपके सामने स्क्रीन पर होगा।
  • अब आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं।

आईसीएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव, प्रोफेशनल परीक्षा 2023 21 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आयोजित की गई थी। आईसीएसआई सीएस परिणाम 2023 की घोषणा के बाद, अगले सीएस एग्जीक्यूटिव परीक्षा और परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए रजिस्ट्रेशन 26 फरवरी से शुरू होगा। परीक्षा की तारीख अगले सीएस एग्जीक्यूटिव के लिए, प्रोफेशनल शेड्यूल 1 से 10 जून, 2023 तक है।

विज्ञापन

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ