हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ICAI CA November 2022: सीए नवंबर की परीक्षाएं कल से शुरू, उम्मीदवार इन चीजों का रखें खास ध्यान

विज्ञापन
ICAI CA November 2022

ICAI CA November 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) नवंबर 2022 सत्रों के लिए 1 नवंबर से 17 नवंबर, 2022 तक सीए परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। इस साल, 290 से अधिक परीक्षा केंद्र देश भर में हैं और अबू धाबी, बहरीन, थिम्पू (भूटान), दोहा, दुबई, काठमांडू (नेपाल), कुवैत और मस्कट में आठ विदेशी परीक्षा केंद्र हैं।

संस्थान द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सीए फाइनल ग्रुप 1 का पहला पेपर कल (1 नवंबर) दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा. वहीं, सीए इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 2 नवंबर 2022 से शुरू होंगी।

CA Final exam 2022 Full Schedule 

  • ग्रुप 1 परीक्षा की तारीख (दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक) ग्रुप 2 परीक्षा की तारीख (दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक)
  • पेपर 1 नवंबर 1, 2022 पेपर 5 नवंबर 10, 2022
  • पेपर 2 नवंबर 3, 2022 पेपर 6 नवंबर 12, 2022
  • पेपर 3 नवंबर 5, 2022 पेपर 7 नवंबर 14, 2022
  • पेपर 4 नवंबर 7, 2022 पेपर 8 नवंबर 16, 2022

CA Intermediate exam 2022 Full schedule

  • ग्रुप 1 परीक्षा की तारीख (दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक) ग्रुप 2 परीक्षा की तारीख (दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक)
  • पेपर 1 नवंबर 2, 2022 पेपर 5 नवंबर 11, 2022
  • पेपर 2 नवंबर 4, 2022 पेपर 6 (वैकल्पिक) 13 नवंबर, 2022 (दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक)
  • पेपर 3 नवंबर 6, 2022 पेपर 7 नवंबर 15, 2022
  • पेपर 4 नवंबर 9, 2022 पेपर 8 नवंबर 17, 2022

    छात्रों को यह भी सूचित किया जाता है कि 12 नवंबर को होने वाली सीए फाइनल परीक्षा का पेपर 6 हिमाचल प्रदेश में आम चुनाव के कारण शिमला परीक्षा केंद्र के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब यह परीक्षा 21 नवंबर को होगी।

    विज्ञापन

ICAI CA November 2022 Admit Card

उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया जाता है कि पहले जारी किए गए एडमिट कार्ड री-शेड्यूल परीक्षा के लिए मान्य होंगे। संस्थान ने अपने ई-सर्विसेज पोर्टल पर एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने अपने कार्ड डाउनलोड नहीं किए हैं, वे अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके ऐसा कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola