ICAI CA May Exam 2023: आईसीएआई सीए मई परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कल होंगे बंद, यहां समझें कैसा होगा एग्जाम पैटर्न
Edited By Niharika Gupta

ICAI CA May Exam 2023
Edited By Niharika Gupta

ICAI CA May Exam 2023
ICAI CA May Exam 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) कल 24 फरवरी, 2023 को सीए मई परीक्षा 2023 ( ICAI CA May Exam) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बंद कर देगा। उम्मीदवार जो आईसीएआई की आधिकारिक साइट icai.org के माध्यम से मई/जून 2023 में आयोजित होने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं01।
फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा के लिए बिना विलंब शुल्क के आवेदन प्रक्रिया कल तक है। लेट फीस के साथ ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 3 मार्च, 2023 तक है। करेक्शन विंडो 4 मार्च को खुलेगी और 10 मार्च, 2023 को बंद होगी। परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं या नीचे दिए सीधे लिंक से भी रजिस्टर कर सकते है।
और पढ़िए –CBSE 12वीं का अंग्रेजी का इंग्लिश प्रैक्टिस पेपर रिलीज, इसे हल करने से फाइनल एग्जाम में मिलेगा फायदा
सीए फाउंडेशन चार्टर्ड अकाउंटेंसी कोर्स का पहला लेवल है। 12 वीं कक्षा के बाद सीए कोर्स करने वाले उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट लेवल पर जाने के लिए फाउंडेशन लेवल क्लियर करना होता है। सीए फाउंडेशन परीक्षा में चार पेपर होते हैं और उम्मीदवारों को सभी को क्लियर करना होता है। सीए फाउंडेशन परीक्षा पास करने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक प्रत्येक पेपर में 40 प्रतिशत अंक और सभी चार पेपरों में 55 प्रतिशत का कुल अंक है।
अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार आईसीएआई की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: