CBSE 12वीं का इंग्लिश प्रैक्टिस पेपर रिलीज, इसे हल करने से फाइनल एग्जाम में मिलेगा फायदा
Edited By Niharika Gupta

Kerala SSLC 10th Result 2023
Edited By Niharika Gupta

Kerala SSLC 10th Result 2023
CBSE Class 12 Exam 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 12वीं का अंग्रेजी का पेपर कल, 24 फरवरी, 2023 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा देश भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
सीबीएसई बोर्ड ने 2023 की परीक्षाओं के लिए 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा का प्रैक्टिस पेपर जारी कर दिया है। सीबीएसई बोर्ड ने सितंबर में सैंपल पेपर जारी किए थे और अब अंतिम परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए “एडिशनल प्रैक्टिस पेपर” जारी किए हैं। बोर्ड का कहना है कि 6 महीनों में बहुत कुछ बदल सकता है, इसलिए छात्रों को अंतिम परीक्षा देने से पहले इन कक्षा 12 के अंग्रेजी कोर प्रैक्टिस पेपर सही से हल करना चाहिए। डाउनलोड करने के लिए आप यहां सीबीएसई कक्षा 12 अंग्रेजी अभ्यास पत्र 2023 पीडीएफ देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
बोर्ड ने आधिकारिक नोटिस में जानकारी साझा की है कि बोर्ड के संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने एक लिंक http://cbse.support/sp बनाया है जिसमें कहा गया है कि सीबीएसई ने कक्षा 10, 12 की परीक्षाओं के लिए 30 सैंपल पेपर परिचालित किए हैं और परीक्षा के पेपर इन सैंपल पेपरों से होंगे। केवल और इन पेपरों को डाउनलोड करने के लिए पैसे मांग रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: