अगर आप भी Chartered Accountancy (CA) की तैयारी में दिन-रात एक कर रहे हैं, तो अब अपनी रिवीज़न डायरी और स्टडी प्लानर निकालने का वक्त आ गया है. द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने जनवरी 2027 की CA Foundation और Intermediate परीक्षाओं का ऑफिशियल शेड्यूल जारी कर दिया है.
फॉर्म भरने की तारीख से लेकर हर पेपर की टाइमिंग तक, आइए जानते हैं कि आपकी परीक्षाओं का पूरा गणित क्या है.
CA Intermediate जनवरी 2027 एग्जाम शेड्यूल
CA इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 2 जनवरी 2027 से शुरू होकर 12 जनवरी 2027 तक चलेंगी. परीक्षाएं दो ग्रुपों में आयोजित की जाएंगी:
Group 1 : 2, 4 और 6 जनवरी 2027 (दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक 3 घंटे)
Group 2 : 8, 10 और 12 जनवरी 2027 (दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक 3 घंटे)
सभी इंटरमीडिएट पेपर्स में स्टूडेंट्स को क्वेश्चन पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट का एडवांस रीडिंग टाइम दोपहर 1:45 से 2:00 बजे तक मिलेगा.
CA Foundation जनवरी 2027 एग्जाम शेड्यूल
CA फाउंडेशन की परीक्षाएं 3 जनवरी 2027 से शुरू हो रही हैं.
Paper 1: 3 जनवरी 2027 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक, 3 घंटे
Paper 2: 5 जनवरी 2027 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक, 3 घंटे
Paper 3: 7 जनवरी 2027 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक, 2 घंटे
Paper 4: 9 जनवरी 2027 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक, 2 घंटे
बता दें कि फाउंडेशन के Paper 1 और Paper 2 के लिए दोपहर 1:45 से 2:00 बजे तक 15 मिनट का एडवांस रीडिंग टाइम मिलेगा, लेकिन Paper 3 और Paper 4 में कोई एडवांस रीडिंग टाइम नहीं दिया जाएगा.
एग्जाम फॉर्म और जरूरी तिथियां
एग्जाम फॉर्म ICAI के Self Service Portal (SSP) के जरिए भरे जाएंगे:
फॉर्म भरने की शुरुआत: 3 नवंबर 2026
बिना लेट फीस की आखिरी तारीख: 16 नवंबर 2026
लेट फीस (600 रुपये) के साथ आखिरी तारीख: 19 नवंबर 2026
करैक्शन विंडो (सिटी/मीडियम बदलने के लिए): 20 नवंबर से 22 नवंबर 2026 तक
एग्जाम सेंटर्स और खास नियम
भारत के सभी प्रमुख शहरों जैसे कि दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, अहमदाबाद आदि) के अलावा बहरीन, दुबई और काठमांडू में भी ओवरसीज सेंटर्स बनाए गए हैं. ICAI ने साफ कर दिया है कि यदि किसी परीक्षा के दिन केंद्र या राज्य सरकार द्वारा कोई सार्वजनिक छुट्टी (Public Holiday) भी घोषित कर दी जाती है, तब भी एग्जाम शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं होगा. अब जब एग्जाम डेट्स सामने हैं, तो बिना किसी देरी के अपना रिवीज़न शेड्यूल लॉक करें और 3 नवंबर को फॉर्म खुलते ही समय पर अपना एग्जाम फॉर्म भर लें.
संबंधित खबरें
क्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
8 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
2 days agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
6 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
8 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
8 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
8 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
9 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines