हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ICAI CA Result 2023: सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां एक क्लिक में करें चेक

विज्ञापन
ICAI CA Final, Inter Result 2023

ICAI CA Result 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा 5 जुलाई को सीए इंटरमीडिएट और फाइनल का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इंटरमीडिएट और अंतिम कोर्सेज की परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आईसीएआई की आधिकारिक साइट icai.org के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसे चेक कर सकते हैं।

बता दें कि इन दोनों परीक्षाओं में पास होने के लिए छात्र को हर सबजेक्ट में 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य था। इसका रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने लॉग इन आईडी और पासवर्ड की जरुरत होगी। छात्रों को एप्लीकेशन नंबर भी डालना होगा। छात्र नीचे दी गई स्टेप्स के माध्मय से इसे एक क्लिक में चेक कर सकते हैं।

ICAI CA Result 2023: फाइनल और इंटर के रिजल्ट इस तरह से कर सकेंगे चेक

-ICAI की आधिकारिक साइट icai.org पर जाएं।
-होम पेज पर उपलब्ध इंटर, फाइनल लिंक के लिए ICAI CA रिजल्ट 2023 पर क्लिक करें।
-लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-आपका रिजल्ट स्क्रीन पर जारी हो जाएगा।
-परिणाम जांचे और पेज डाउनलोड करें।
-आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

विज्ञापन

ICAI CA Final Result 2023: सीए फाइनल रिजल्ट डायरेक्ट लिंक

ICAI CA Intermediate Result 2023: सीए इंटरमीडिएट रिजल्ट डायरेक्ट लिंक

सीए इंटरमीडिएट मई 2023 परीक्षा

सीए इंटरमीडिएट मई 2023 परीक्षा 3 से 18 मई 2023 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा 8 दिनों में आयोजित की गई थी, जिसमें पेपर-वार तिथियां 3, 6, 8, 10, 12, 14 और 16 और 18 मई को 2023 की थी। परीक्षा 3 घंटे की अवधि में हुई थी, जो दोपहर 2 बजे से शुरू हुई और शाम 5 बजे समाप्त हुई थी।

फाइनल मई 2023 परीक्षा

सीए फाइनल मई 2023 परीक्षा 2 मई से 17 मई 2023 के बीच आयोजित की गई थी. परीक्षा 8 दिनों में आयोजित की गई थी, जिसमें पेपर-वार तारीखें 2 मई, 4, 7, 9, 11, 13, 15 मई और 17 मई 2023 को हुई थी। पेपर 6 को छोड़कर सभी सीए फाइनल पेपर के लिए परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे थी। पेपर 6 दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया गया था और परीक्षा की अवधि 4 घंटे की थी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola