CA Foundation Exam 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, 1 नवंबर, 2022 से सीए फाउंडेशन परीक्षा 2022 के लिए मॉक टेस्ट पेपर सीरीज आयोजित करेगा। मॉक टेस्ट सीरीज उन आवेदकों के लिए आयोजित की जाएगी जो दिसंबर 2022 की परीक्षा में शामिल होंगे।
पेपर 1- प्रिंसिपल्स एंड प्रैक्टिस ऑफ अकाउंटिंग के लिए सीए मॉक टेस्ट 1 नवंबर को आयोजित किया जाएगा, परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। CA दिसंबर फाउंडेशन 2022 परीक्षा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट- icai.org पर उपलब्ध है।
मॉक टेस्ट पेपर के लिए उपस्थित होने वाले आवेदकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि ये मॉक टेस्ट पेपर ICAI की दोनों विभिन्न शाखाओं में फिजिकल और वर्चुअल मोड में होगी। आवेदक जो मॉक टेस्ट पेपर के फिजिकल मोड के लिए उपस्थित होने के इच्छुक हैं, वे आगे की प्रक्रिया के लिए अपने विशेष क्षेत्र की संबंधित शाखाओं से संपर्क कर सकते हैं।
ICAI CA Foundation Exam 2022: मॉक टेस्ट के लिए शेड्यूल
- -नवंबर 1- प्रिंसिपल्स एंड प्रैक्टिस ऑफ अकाउंटिंग
- नवंबर 2- बिजनेस लॉ एंड बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट एंड रिपोर्टिंग
- नवंबर 3- बिजनेस मैथेमेटिक्स एंड लॉजिकल रीजनिंग एंड स्टैटिक्स
- नवंबर 4- बिजनेस इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस एंड कमर्शियल नॉलेज
सीए फाउंडेशन दिसंबर परीक्षा 2022 दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक है। “प्रत्येक विषय के प्रश्न पत्र इस अवधि के दौरान हर दिन दोपहर 1:30 बजे तक शेड्यूल के अनुसार www.icai.org पर BoS नॉलेज पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय सीमा में इन पेपर्स को डाउनलोड करें।
नोटिस के अनुसार, प्रत्येक विषय के प्रश्न पत्र इस अवधि के दौरान हर दिन दोपहर 1:30 बजे तक शेड्यूल के अनुसार icai.org पर BoS नॉलेज पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। छात्र इन पेपर्स को पेपर के लिए निर्धारित समय सीमा में डाउनलोड कर सकते हैं। इन पेपरों की आंसर-की संबंधित पेपर के शुरू होने की तारीख और समय से 48 घंटे के भीतर शेड्यूल के अनुसार अपलोड कर दी जाएगी।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
8 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
2 days agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
6 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
8 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
8 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
8 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
9 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines