हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

ICAI CA Foundation 2023: सीए फाउंडेशन एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

ICAI CA Foundation 2023
विज्ञापन

ICAI CA Foundation 2023 admit card: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने जून 2023 की परीक्षा के लिए सीए फाउंडेशन एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है।

उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org से सीए फाउंडेशन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ICAI CA फाउंडेशन परीक्षा 2023 का आयोजन 24 जून, 26 जून, 28 जून और 30 जून को किया जाएगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक

विज्ञापन

ICAI CA Foundation 2023 admit card: ऐसे करें डाउनलोड

  • ICAI आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर जाएं।
  • इसके बाद, “फाउंडेशन परीक्षा जून 2023 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें” पर क्लिक करें।
  • अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • आपका आईसीएआई सीए फाउंडेशन हॉल टिकट स्क्रीन पर जारी होगा
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

परीक्षा शेड्यूल

अकाउंटिंग और बिजनेस लॉ के सिद्धांतों और अभ्यास की परीक्षा 24 जून को आयोजित की जाएगी, जबकि बिजनेस कॉरस्पोंडेंस और रिपोर्टिंग का पेपर 26 जून को होगा। पेपर दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होंगे।

बिजनेस मैथमेटिक्स, लॉजिकल रीजनिंग एंड स्टैटिस्टिक्स एंड बिजनेस इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस एंड कमर्शियल नॉलेज के पेपर क्रमश: 28 जून और 30 जून को दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola