IBPS PO Main Exam: आईबीपीएस पीओ मेंस एग्जाम देने से पहले जरूर जान लें ये गाइडलाइन्स, सेंटर पर नहीं होगी परेशानी

IBPS PO Main Exam 2023: पासपोर्ट साइज की अपनी लेटेस्ट फोटो भी लेकर जाएं। यह फोटो वैसी ही होनी चाहिए जैसी आपने अपने एडमिट कार्ड पर लगाई है।

IBPS PO Main Exam 2023
विज्ञापन

IBPS PO Main Exam 2023 Guidelines: आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुटे परीक्षार्थियों के लिए कुछ ऐसी जरूरी बातें हैं जिन्हें जाने बिना अगर आ एग्जाम सेंटर पर पहुंच गए तो दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) का मेंस एग्जाम 5 नवंबर, 2023 को होना है। इस एग्जाम में अब सिर्फ एक दिन बचा हुआ है। इस परीक्षा के माध्यम से बैंक पीओ के 3049 पद भरे जाएंगे। परीक्षा 200 अंकों की होगी जिसमें नेगेटिव मार्किंग भी होगी।

आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी गाइडलाइन्स बता दे रहे हैं जिससे आपका फायदा होगा। इसमें सबसे जरूरी बात है कि परीक्षा वाले दिन एग्जाम सेंटर पर जाने से पहले आपको कौन सी बातों का ध्यान रखना है और उस दिन क्या करना है, क्या नहीं करना है। आइये जानते हैं उन जरूरी नियमों के बारे में जो हर कैंडिडेट के लिए जरूरी है।

Advertisment

सबसे जरूरी बात है यह

सबसे जरूरी बात यह है कि परीक्षा केंद्र पर आप अपनी फोटो आईडी यानी पहचान पत्र लेकर ही पहुंचें। इसमें आधार कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस हो सकता है। इसके साथ ही पासपोर्ट साइज की अपनी लेटेस्ट फोटो भी लेकर जाएं। यह फोटो वैसी ही होनी चाहिए जैसी आपने अपने एडमिट कार्ड पर लगाई है।

विज्ञापन

इसके साथ ही सेंटर पर कॉल लेटर ले जाना तो बिल्कुल भी न भूलें। परीक्षा केंद्र पर समय से आधे घंटे पहले पहुंचें। इसके लिए आपको अपने घर से समय से थोड़ा पहले निकलना होगा ताकि रास्ते में कोई रुकावट भी आए तो भी आपकी परीक्षा न छूट पाए।

परीक्षा केंद्र में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइज या पेपर अपने साथ ले जाने की अनुमति नहीं होगी। रफ करने के लिए वहां अलग से रफ कॉपी मिलेगी, इसलिए कोई भी कॉपी अपने साथ न ले जाएं। परीक्षा से जुड़ी अन्य किसी भी तरह की जानकारी के लिए आईबीपीएस की वेबसाइट ibps.in पर जाकर देखें। परीक्षा साढ़े तीन घंटे तक चलेगी ऐसे में अपने साथ पानी की बॉटल रखें तो ठीक होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ